फतेहाबाद। Crop Mismatch Verification जिला में फसल मिसमैच से संबंधित सभी मामलों का शीघ्र सत्यापन किया जाए और डेटा का सही मिलान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अनाज मंडियों में किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न रहे तथा सभी खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। यह निर्देश डीसी डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर, एलपीजी/पीएनजी वितरण, फसल उठान व अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने गेट पास कटने के बाद 100त्न बायोमेट्रिक सत्यापन करने के दिए निर्देश Crop Mismatch Verification
वीसी उपरांत डीसी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में गैस आपूर्ति एवं रबी फसल खरीद व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। डीसी ने कहा कि गेहूं की खरीद के साथ-साथ लिफ्टिंग व अनलोडिंग कार्य तेजी से किया जाए, ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक प्रभावित न हो। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का गेट पास कटने के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन 100 त्न सुनिश्चित किया जाए, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
Related Posts
- Ghaziabad Ganga Dussehra गंगनहर घाट पर उमड़ा जनसैलाब: गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- ABVP Mission Sahasi डर को हराना पहली ज़रूरत…” सोनीपत में थमेगा बेटियों का खौफ, ABVP के ‘मिशन साहसी’ में देश भर की 150 छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के अचूक गुर abvp mission sahasi self defense camp sonipat
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
उपज का भुगतान निर्धारित समय सीमा में सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए Crop Mismatch Verification

डीसी ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों की उपज का भुगतान निर्धारित समय सीमा में सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए, ताकि उन्हें किसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए गठित टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। डीसी ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 01667-230773 जारी किया गया है, जिस पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है तथा लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत दें। बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।