मंढाणा: Aarohi Model School 10th Result हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं परीक्षा परिणाम में आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा ने अपने स्वर्णिम इतिहास को दोहराते हुए एक बार फिर से परचम लहराया है। विद्यालय के कक्षा दसवीं में कुल 61 विद्यार्थियों में से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हैं। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आरोही विद्यालय मंढाणा की छात्रा कन्नू पुत्री श्री सतीश कुमार गांव नियामतपुर ने 500 में से 490 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्रा आकांक्षा पुत्री श्री अनिल कुमार नांगल चौधरी ने 489 अंक प्राप्त करके विद्यालय में द्वितीय स्थान व 485 अंकों के साथ हिमांशी पुत्री श्री राजेंद्र गांव नांगल चौधरी ने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 61 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक, 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक व 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए।
कन्नू बनी टॉपर, आकांक्षा और हिमांशी ने भी बढ़ाया School का मान

Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
विद्यालय के 6 विद्यार्थियों कन्नू हिमांशी, उर्वशी, राखी, पियूष, व सानिया ने विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, तीन छात्रों आकांक्षा, सुमित व सोनू ने सामाजिक अध्ययन में 100 में से 100 अंक व उर्वशी ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए इसके अतिरिक्त 7 विद्यार्थियों ने विज्ञान में 100 में 99 अंक, तीन विद्यार्थियों ने सामाजिक अध्ययन में 99 अंक, तीन विद्यार्थियों ने संगीत में 99 अंक, एक विद्यार्थी ने संस्कृत में 99, चार विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में 99, पांच विद्यार्थियों ने ड्राइंग में 99 व चार विद्यार्थियों ने आटोमोटिव में 99 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्राचार्य श्री लीलू राम यादव व सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तीनों छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित व प्रेरित किया। विद्यालय प्राचार्य श्री लीलू राम यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम सभी अध्यापकों के मार्गदर्शन, सभी विद्यार्थियों की मेहनत और लग्न तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। विद्यालय प्राचार्य ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व भविष्य में भी और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Also Read: Sumbul Touqeer Actress सुम्बुल तौकीर खान के साथ रिश्ता बेहद खूबसूरत और दोस्ताना है : भूमिका गुरंग
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

