All India Speakers Conference: लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार (Meera Kumar) ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में आयोजित ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ में कहा कि लोकतंत्र और जाति व्यवस्था एक साथ अस्तित्व में नहीं रह सकते।
All India Speakers Conference
सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य भाषण देते हुए लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष रह चुकी मीरा कुमार (Meera Kumar) ने कहा कि जाति व्यवस्था समाज के साथ वही करती है जो ‘अमरबेल’ पेड़ के साथ करती है। उन्होंने कहा, “समानता और असमानता एक साथ नहीं रह सकते। ऐसा हो सकता है कि असमानता, एक झूठे समानतावादी लोकतंत्र की बाहरी परत में लिपटी हुई हो, लेकिन इसके अंदर जाति व्यवस्था जीवित रहती है।”
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
All India Speakers Conference
मीरा (Meera Kumar) ने दोहराया कि लोकतंत्र और जाति व्यवस्था का सह-अस्तित्व संभव नहीं है। उन्होंने (Meera Kumar) कहा, “जैसे अमरबेल जिस पेड़ पर उगती है उसे सुखा देती है, वैसे ही जाति व्यवस्था समाज को कमजोर कर देती है और खुद फलती-फूलती है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की “आत्मा समानता की स्थापना है, और यदि यह नहीं होगी तो लोकतंत्र निष्प्राण हो जाएगा।”
All India Speakers Conference
मीरा कुमार (Meera Kumar) ने ब्रिटिश शासन के दौरान सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के लिए चुने गए पहले भारतीय नेता विठ्ठलभाई पटेल के योगदान को रेखांकित किया और कहा कि लोकसभा की अध्यक्षता करते समय उनके संघर्ष और अनुभव से उन्हें प्रेरणा मिली।
‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेन्स’
विठ्ठलभाई पटेल के सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली का अध्यक्ष चुने जाने के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में पहली बार ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया था। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पटेल की स्मृति में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।