Bhalswa Landfill: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर जमा 45 लाख टन कचरे को अगले वर्ष 2 अक्टूबर तक पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। Manohar Lal Khattar ने यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भलस्वा लैंडफिल साइट के निरीक्षण के दौरान लिया।
सेवा पखवाड़े का शुभारंभ और निरीक्षण Bhalswa Landfill
Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इसी के तहत, खट्टर ने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया और वहां चल रहे कूड़ा निस्तारण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और रक्तदान शिविर जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर पर स्वच्छता पर एक बड़ा कार्यक्रम भी होगा।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मिलेगी मुक्ति Bhalswa Landfill
मंत्री खट्टर ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के तीन प्रमुख कूड़े के पहाड़ों – भलस्वा, गाजीपुर और ओखला – को साफ करने का जिम्मा लिया है। Manohar Lal Khattar ने बताया कि भलस्वा में करीब 25 एकड़ जमीन पहले ही खाली हो चुकी है, जिसमें से 5 एकड़ पर बाँस का बगीचा तैयार किया जा रहा है और 20 एकड़ जमीन का उपयोग स्वच्छता कार्यों के लिए किया जा रहा है। Manohar Lal Khattar ने स्पष्ट किया कि 45 लाख मीट्रिक टन कूड़े को 2 अक्टूबर, 2026 तक निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है। Manohar Lal Khattar ने कहा कि वे खुद इस कार्य की निगरानी करेंगे और सभी संबंधित विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। Manohar Lal Khattar ने यह भी बताया कि जल्द ही वे बाकी दो लैंडफिल साइटों का भी निरीक्षण करेंगे।
कर्मचारियों को प्रोत्साहन और स्वच्छता का आह्वान Bhalswa Landfill
Manohar Lal Khattar ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर कार्यरत कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और घोषणा की कि दिवाली के अवसर पर तीनों साइटों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को 5,000 रुपये का विशेष प्रोत्साहन बोनस दिया जाएगा। साथ ही, उनके स्वास्थ्य की भी नियमित जाँच की जाएगी। उन्होंने पूरे देश के नागरिकों से ‘एक दिन, एक घंटा, एक साल’ के अंतर्गत अपने आसपास, कार्यालय और घरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए योगदान देने का आह्वान किया। Manohar Lal Khattar ने कहा कि स्वच्छता एक जन-आंदोलन बनना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के कूड़े के पहाड़ न बन पाएँ।
Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस
Follow us : Facebook
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

