Dockyard Commission: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रकोष्ठ’’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि निर्वाचन आयोग ‘‘गोदी आयोग’’ बन गया है।
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन Dockyard Commission
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav बिहार के अररिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
यादव ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है… बिहार में मतदाता सूची का उसका विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह लोगों के वोट चुराने का प्रयास है। निर्वाचन आयोग भाजपा के एक प्रकोष्ठ के रूप में काम कर रहा है… यह ‘गोदी आयोग’ बन गया है… इसके अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं।’’
वोट चुराने नहीं देंगे Dockyard Commission
यादव Tejashwi Yadavने कहा, ‘‘हम निर्वाचन आयोग को बिहार में आगामी चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोट चुराने नहीं देंगे।’’
यादव Tejashwi Yadav ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Narendra Modi के ‘घुसपैठियों’ वाले हालिया बयान की भी आलोचना की और उन पर ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगाया। यादव ने कहा, ‘‘शुक्रवार को गयाजी में एक जनसभा में प्रधानमंत्री का ‘‘घुसपैठियों’’ वाला बयान एक झूठ है…वह झूठ फैला रहे हैं। बिहार की जनता भाजपा और उसके सहयोगियों को घुसपैठिया कहने के लिए करारा जवाब देगी।’’
अवैध प्रवासियों का पता Dockyard Commission
राजद नेता यादव Tejashwi Yadav ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय में अपने हलफनामे में एसआईआर के दौरान अवैध प्रवासियों का पता लगने के एक भी मामले का उल्लेख नहीं किया है, जबकि प्रधानमंत्री और भाजपा के अन्य नेता विधानसभा चुनाव से पहले वोट चुराने के लिए ‘‘घुसपैठियों’’ का मुद्दा उठाते हैं।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘अपनी विश्वसनीयता के क्षरण के लिए निर्वाचन आयोग स्वयं जिम्मेदार है। ‘केंद्रीय निर्वाचन आयोग’ अब ‘केंद्रीय चुनौती आयोग’ कहलाने लायक है। निर्वाचन आयोग की एसआईआर कवायद संविधान पर सीधा हमला है।’’