गढ़वा, Jharkhand Crime News झारखंड के गढ़वा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग अविवाहित बेटी और उसके नवजात पुत्र की हत्या कर शवों को दफना दिया।
अब चार दिन बाद मंगलवार को पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद कब्र से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मेराल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
बताया गया कि नाबालिग लड़की का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी सामने आने पर लड़की के पिता ने उसके प्रेमी पर बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने और विवाह का झांसा देने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।
इस बीच 2 अक्टूबर को नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके प्रेमी को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसने अपनी प्रेमिका और बच्चे की जान को खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी। उसकी आशंका सही निकली। 3 अक्टूबर को आरोपी ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसके एक दिन के नवजात की हत्या कर शवों को नदी किनारे दफना दिया था।
शिकायत के बाद थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलवार को उसकी निशानदेही पर नदी किनारे गड्ढा खोदकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाले गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।