जींद:Jind Cyber Crime case जिले में साइबर ठगों ने नए-नए हत्थकंडे अपनाते हुए पांच लोगों से साढ़े दस लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव ढाठरथ निवासी कमलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत चार अगस्त को उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। जिसने अमेरिका में रह रहा जानकार बन कर बातचीत की और परिवार का हालचाल जाना। फिर कोई मुसीबत में बता एजेंट को कुछ रुपये भेजने के लिए कहा। साथ उसके खाते मे राशि भेजने की रसीद भी भेजी। कुछ समय के बाद दूसरे व्यक्ति ने खुद को जानकार का एजेंट बताया और अपना खाता नंबर दिया। उसने आरोपित के खाते में अढाई लाख रुपये की राशि को भेज दिया।

दो लाख 98 हजार 550 रुपये गायब हो गए। Cyber Crime case
बावूजद इसके आरोपित की डिमांड बढ़ती चली गई। जब उसने जानकार के परिजनों से पूछा तो उसे ठगी के बारे मे पता चला। उधर, गांव सिवानामाल निवासी रिछपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली मीटर लगवाने के दस्तावेजों की जानकारी ले रहा था। उसी दौरान उसके फोन पर एपीके फाइल मिली। जिसके डाउनलोड करने के साथ उसके बैंक खाते से दो लाख 98 हजार 550 रुपये गायब हो गए। साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत मिली थी। फिलहाल मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने लोगो से अपील की कि लोग ऑनलाइन लेन-देन करते समय तथा आनलान जानकारी देने मे सर्तकता बरतें। अच्छी तरह जांच परख कर ही अपने सिस्टम को आपरेट करे।
Related Posts
- Panipat इनर व्हील क्लब ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निरंतर सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत “एक थाली एक मुस्कान” पहल की शुरुआत की ek thali ek muskan
- पानीपत में रिश्तों का कत्ल, सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की मासूम का यौन शोषण, महिला आयोग सख्त Panipat-sexual-abuse-case
- crsu admission 2026 रीअपीयर छात्रों को मिलेगा पीजी एडमिशन
एक लाख पांच हजार रुपये गायब हो गई Cyber Crime case
उधर, गांव काब्रच्छा निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 12 अगस्त से 18 अगस्त तक उसके खाते से 1.95 लाख रुपये गायब हो गए। वहीं गांव भौंगरा निवासी सतप्रकाश के बंैक खाते से एक सितंबर से चार सितंबर तक एक लाख पांच हजार रुपये गायब हो गई। उधर गांव बरसोला निवासी शमशेर के खाते से गत 20 अगस्त को 1.90 लाख रुपये गायब हो गए। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उनके फोन को हैक किया गया है। जिसके बाद ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया। उन्होंने किसी को खातों संबंधित कोई जानकारी नही दी और न ही ओटीपी को शेयर किया। बावजूद इसके उनके खातो से राशि गायब हो गई। \
also reads: लिजवाना कलां में चोरी: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी साफ Jind Theft incident
also reads: National Lok Adalat राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, होगा लाखों का कर्ज माफ, जानिए पूूरी खबर
Related Posts
- Panipat इनर व्हील क्लब ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निरंतर सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत “एक थाली एक मुस्कान” पहल की शुरुआत की ek thali ek muskan
- पानीपत में रिश्तों का कत्ल, सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की मासूम का यौन शोषण, महिला आयोग सख्त Panipat-sexual-abuse-case
- crsu admission 2026 रीअपीयर छात्रों को मिलेगा पीजी एडमिशन

