पटना।(Rohini Acharya strange statement) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई हैं। इस बीच, उन्होंने इंडिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शादी नहीं है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, इसकी चिंता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी है, वही पहले होगा।
दरअसल, उन्होंने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई चल रही है। अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है और सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, उसकी चर्चा हो रही है। जो ज्यादा ज़रूरी है, उसकी बात नहीं होगी।
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
इस दौरान, उन्होंने आगे नीतीश कुमार की सरकार पर तेजस्वी यादव की घोषणाओं को नकल करके लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता एनडीए को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें नौकरी और रोजगार दिखाई पड़ने लगे हैं, पहले कहां थे? इन लोगों ने बिहार में एक सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगाई है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सारण में जो कुछ भी है, वह लालू यादव और तेजस्वी यादव का किया हुआ है। प्रधानमंत्री हर बार चुनाव में बोलकर जाते हैं, लेकिन कुछ होता नहीं है। जब तेजस्वी यादव ने घोषणाएं की, तब ये लोग उसी का कॉपी-पेस्ट कर योजना लागू कर रहे हैं।
रोहिणी आचार्या पिछले लोकसभा चुनाव में सारण से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने पराजित किया था। रोहिणी आचार्या ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा तो संस्कारी पार्टी है। वह लाठी डंडे भी संस्कार के साथ चलाती है।
Also Read: Intoxication समालखा में खुलेआम बिक रहा सूखा नशा,सीएम को शिकायत करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
Also Read: Lado Laxmi Yojana: ग़रीब महिलाओं को बड़ा सहारा देगी “लाडो लक्ष्मी योजना”: श्याम सिंह राणा
Also Read: Women Economic Status: योजना से राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी: राज्यमंत्री नागर
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

