सोहना:street lights सोहना नगर परिषद की दीपावली पर सभी 21 वार्डों को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने की योजना पर ग्रहण लग गया है। आलम यह है कि परिषद के स्टोर रूम में करीब ढाई हजार (2500) नई स्ट्रीट लाइटें ताला बंद पड़ी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम भी कछुआ गति से चल रहा है। नगर परिषद प्रशासन ने दीपावली के लिए शहर को रोशन करने के उद्देश्य से 5 हजार स्ट्रीट लाइटें मंगवाई थीं। योजना यह थी कि प्रत्येक वार्ड में 200-200 स्ट्रीट लाइटें मरम्मत और नए स्थानों पर लगाने के लिए उपयोग की जाएंगी। इन मंगवाई गई लाइटों में से 2500 स्ट्रीट लाइटों को परिषद के स्टोर रूम में बंद करके रख दिया गया है। करीब 800 लाइटों को भी मरम्मत के लिए स्टोर में रखने की योजना थी ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बदला जा सके, लेकिन यह पूरी योजना ही अधर में लटक गई है। 48 लाख के ठेके के बावजूद सड़कों पर अंधेरा नगर परिषद ने शहर के सभी 21 वार्डों में लगी करीब 6400 स्ट्रीट और हाई मास्क लाइटों की मरम्मत का ठेका एक एजेंसी को 48 लाख रुपये में एक साल के लिए दिया था। ठेका लेते समय एजेंसी ने मरम्मत के लिए चार टीमें लगाई थीं, लेकिन समय बीतने के साथ ही यह कार्य धीमा पड़ गया है। मरम्मत कार्य धीमा पड़ने के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। बालूदा, लोहटकी, लाखूवास, जखोपुर, सांप की नंगली, सोहना ढाणी और बेरका जाने वाले मुख्य मार्गों पर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम लंबित पड़ा है। नगर परिषद सोहना की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने दावा किया है कि दीपावली पर शहर को रंगीन और स्ट्रीट लाइट से जगमग किया जाएगा। अभी मरम्मत का कार्य सामान्य स्तर पर चल रहा है और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में सभी स्ट्रीट लाइटें जलेंगी। हालांकि, मौके पर स्थिति इसके विपरीत है, और शहरवासी अंधेरे से जूझ रहे हैं।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

