गांव जाटावास में युवक ने सरपंच व अन्य लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप Sarpanch accused of assault :
महेंद्रगढ़, 15 मई। सरोज यादव : महेंद्रगढ़ के गांव जाटावास निवासी एक युवक ने गांव के सरपंच व अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में गांव जाटवास निवासी बलजीत ने बताया कि गांव में हरे पेड़ों की कटाई को लेकर पहले ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायत दी थी। आरोप है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने पेड़ काटने का विरोध करने वालों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
सरपंच पर लगे आरोप
पीड़ित के अनुसार सरपंच राजकुमार सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की Sarpanch accused of assault :
पीड़ित के अनुसार सरपंच राजकुमार सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों को भी धक्का-मुक्की कर धमकाया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि समय रहते लोगों ने उसे नहीं छुड़ाया होता तो उसके साथ गंभीर घटना हो सकती थी।
सख्त कार्रवाई की मांग
मारपीट में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Post Views: 2
Like this:
Like Loading...