Kaithal :Search for missing girl Annu Kumari :लापता युवती अन्नु कुमारी की तलाश हेतु सीबीआई ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम

Search for missing girl Annu Kumari

Kaithal :Search for missing girl Annu Kumari लापता युवती अन्नु कुमारी की तलाश हेतु सीबीआई ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम जिला पानीपत के गांव पट्टी कल्याना निवासी युवती अन्नु कुमारी पुत्री अशोक कुमार ि8 अगस्त 2016 से लापता है। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस संबंध में केस दर्ज कर जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), चंडीगढ़ द्वारा की जा रही है।

युवती अन्नु कुमारी के बारे में कोई ठोस व भरोसेमंद जानकारी देगा, उसे 2 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा : Search for missing girl Annu Kumari

सीबीआई ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति लापता युवती अन्नु कुमारी के बारे में कोई ठोस व भरोसेमंद जानकारी देगा, उसे 2 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। जांच एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी के पास लापता युवती से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत सीबीआई कार्यालय, सेक्टर-30्र, चंडीगढ़ में संपर्क करें या इंस्पेक्टर गुरप्रीत के मोबाइल नंबर 9888851676 पर सूचना दें, ताकि युवती को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp