Serious Allegations Against Yunus Government: बांग्लादेश में हालात बद से बदतर हैं। खासकर आर्थिक तौर पर बांग्लादेश की स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीर बन चुकी है। Awami League बांग्लादेश की Muhammad Yunus के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगा रही है। Awami League ने कहा कि Muhammad Yunus के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत देश राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता की चपेट में है, जिसका असर लाखों लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।
राजनीतिक स्थिरता स्थापित करने में विफल
Muhammad Yunus सरकार की आलोचना करते हुए पार्टी ने कहा, “इस स्थिति की जिम्मेदारी पूरी तरह से मौजूदा नेतृत्व पर है। सत्ता में एक साल रहने के बाद भी, अंतरिम सरकार राजनीतिक स्थिरता स्थापित करने में विफल रही है। इसके बजाय, नए संकट सामने आते रहते हैं। जिस प्रशासन ने खुद को ‘सुधारक’ बताया था, उसी ने 20 सालों में सबसे कम आर्थिक विकास दर हासिल की है।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
ताजा घटनाओं ने स्पष्ट संदेश दिया Serious Allegations Against Yunus Government
Awami League ने कहा कि हाल के महीनों में विश्वविद्यालयों में अशांति, राजनीतिक समूहों के बीच झड़पें और देशभर के परिसरों में हुई ताजा घटनाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजनीतिक स्थिरता अभी भी दूर की कौड़ी है। पार्टी ने आगे कहा कि इस अस्थिरता का सबसे बड़ा नुकसान अर्थव्यवस्था को हुआ है, जिसका असर आम बांग्लादेशियों के जीवन पर पड़ रहा है।
बिना सतत आर्थिक विकास असंभव Serious Allegations Against Yunus Government
पार्टी ने कहा कि अर्थशास्त्री लंबे समय से यह तर्क देते रहे हैं कि देश में राजनीतिक स्थिरता के बिना सतत आर्थिक विकास असंभव है। उन्होंने सवाल किया, “जब राजनीतिक नेता हमलों का शिकार हो रहे हैं और विश्वविद्यालयों में धारा 144 लगानी पड़ रही है, तो ऐसे माहौल में निवेशक सिस्टम पर कैसे भरोसा करेंगे?” Awami League ने कहा, “वास्तविकता यह है कि निवेशकों ने ‘रुको और देखो’ की नीति अपनाई है। वे देखना चाहते हैं कि राजनीतिक दिशा क्या होती है। इस अनिश्चितता के कारण नई परियोजनाएं शुरू नहीं हो रही हैं और मौजूदा परियोजनाएं जोखिम में हैं। इसके कारण रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है।”
दो दशकों में सबसे कम जीडीपी
बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स का हवाला देते हुए पार्टी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 3.97 प्रतिशत रह गई है, जो दो दशकों में सबसे कम है। यह सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि लाखों लोगों के गिरते जीवन स्तर का प्रतिबिंब है क्योंकि धीमी वृद्धि के कारण बांग्लादेश में नौकरियां कम हुई हैं, आय कम हुई है और गरीबी बढ़ी है।
नेताओं पर लाठीचार्ज Serious Allegations Against Yunus Government
पार्टी ने देश के दो राजनीतिक दलों, जातीय पार्टी (जापा) और गोनो अधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़पों का हवाला देते हुए सेना की भूमिका पर सवाल उठाया, जिसने सीधे हस्तक्षेप किया और नेताओं पर लाठीचार्ज किया। Awami League के अनुसार, इस घटना ने स्थानीय और विदेशी निवेशकों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है।
लोकतांत्रिक संस्थाओं के भविष्य पर संदेह
पार्टी ने कहा, “जब सेना राजनीतिक विवादों को सुलझाने के लिए आगे आती है, तो इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के भविष्य पर संदेह पैदा होता है। जून के अंत तक निजी क्षेत्र में कर्ज वृद्धि दर महज 6.4% थी, जो दिखाता है कि राजनीतिक जोखिमों के चलते व्यवसायों ने नए निवेश में रुचि खो दी है।” Awami League ने आगाह किया कि अगर हिंसा और अशांति जारी रही, तो बांग्लादेश ज्यादा गहरे संकट में फंस जाएगा। अर्थव्यवस्था को ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन नए घाव देने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता।
Also Read: Wife Murder तलाक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी को सरेआम मारी गोली, कहा- ‘कोई पछतावा नहीं’
Also Read: Uttarakhand News: बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की मृत्यु, बारिश से अनेक सड़कें अवरूद्ध
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

