Sexual Harassment Cases: यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के तहत फिल्म निर्माता हेमंत कुमार (Hemant Kumar) को गिरफ्तार कर बेंगलुरु की राजाजीनगर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अभिनेत्री ने आरोप लगाया है Sexual Harassment Cases
उन पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि Hemant Kumar ने उनसे 2022 में संपर्क किया था और अपनी आगामी फिल्म ‘रिची’ में उन्हें मुख्य भूमिका देने का वादा किया था। दोनों के बीच 2 लाख रुपए का एक समझौता हुआ, जिसमें 60,000 रुपए अग्रिम के रूप में भुगतान किया गया था। हालांकि, फिल्म की शूटिंग और रिलीज को लेकर बार-बार देरी हुई, जिससे वह निराश हो गई।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
असहज और अनुचित मांगें कीं Sexual Harassment Cases
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में Hemant Kumar ने उनसे कई बार असहज और अनुचित मांगें कीं। अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि Hemant Kumar ने उन्हें फिल्म के कुछ सीन्स के लिए उत्तेजक और आपत्तिजनक कपड़े पहनने के लिए दबाव बनाया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कुछ अश्लील सीन करने के लिए उन पर दबाव डाला गया और Hemant Kumar ने उन्हें अनुचित तरीके से छूने का प्रयास भी किया। यह सब उनके लिए बेहद परेशान करने वाला और दर्दनाक अनुभव रहा।
हेमंत का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं Sexual Harassment Cases
अभिनेत्री ने दावा किया कि मुंबई में एक प्रचार अभियान के दौरान भी Hemant Kumar का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था। वह लगातार उनका उत्पीड़न करते रहे। जब उन्होंने Hemant Kumar के खिलाफ विरोध जताया, तो उन्होंने उन्हें धमकाने के लिए गुंडों को भेजने की धमकी दी, जिससे वह डर गई।
हेमंत ने अभिनेत्री को एक चेक दिया Sexual Harassment Cases
शिकायत में यह भी कहा गया है कि Hemant Kumar ने अभिनेत्री को एक चेक दिया था, जिसे बाद में बैंक ने बाउंस कर दिया। इसके अलावा, बिना अभिनेत्री की अनुमति के फिल्म के कुछ अनसेंसर्ड और संवेदनशील सीन्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए, जिससे उनकी निजता और सम्मान को ठेस पहुंची। इन सभी आरोपों के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और Hemant Kumar को गिरफ्तार कर लिया।
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

