नई दिल्ली: Sikkim Day at Delhi Secretariat दिल्ली सचिवालय में सोमवार को सिक्किम दिवस के परिप्रेक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश एवं देशवासियों को सिक्किम दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में सिक्किम के लोक नृत्य सिंघी छाम, खम्पा, तामांग सेलो, मास्क डांस की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध किया। नृत्य के जरिये प्रकृति एवं देवताओं की आराधना की गई। गीत-संगीत के इस आयोजन में 10 कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया।
सिक्किम ने जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता में देश को नई दिशा दी : मुख्यमंत्री Sikkim Day at Delhi Secretariat
नई दिल्ली: Sikkim Day at Delhi Secretariat मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उदाहरण है। हिमालय की गोद में स्थित यह राज्य जैविक खेती को पूर्ण रूप से अपनाने वाला भारत का पहला पूर्ण ऑर्गेनिक राज्य है, जिसने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे देश को नई दिशा दी है। सिक्किम ने सदैव शांति, विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि तथा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सिक्किम का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
सिक्किम की संस्कृति और विकास यात्रा ने दर्शकों को किया आकर्षित, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संकल्प को मिला बढ़ावा Sikkim Day at Delhi Secretariat
नई दिल्ली: Sikkim Day at Delhi Secretariat दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सिक्किम की लोक संस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने सिक्किम की सांस्कृतिक झलकियों और राष्ट्रीय योगदान की सराहना की। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संकल्प की दिशा में दिल्ली सरकार सभी राज्यों के स्थापना दिवस व त्योहारों का आयोजन कर रही है। आयोजनों से देश की विविध सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहन मिल रहा है और इससे नई पीढ़ी अवगत हो रही है। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की ओर से साहित्य कला परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
follow as: http://digitalsamaj.com
follow as: http://facebook. com
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

