नई दिल्ली: BJP arrests Deepak Singla 2026 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता दीपक सिंगला की बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद गिरफ्तारी को लेकर आआपा पर साधा निशाना। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला की एक बड़े बैंक घोटाले को लेकर ई.डी. की जांच के बाद गिरफ्तारी ने आआपा का एक नया काला चेहरा सामने ला दिया है।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सहित आआपा नेताओं की रिश्वतखोरी की लूट अलग ही चर्चा में रही हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
BJP arrests Deepak Singla 2026 उन्होंने कहा कि आआपा के नेताओं की रिश्वतखोरी के साथ ही, अब उनके काला धन से जायदादें खरीदने
नई दिल्ली: BJP arrests Deepak Singla 2026 उन्होंने कहा कि आआपा के नेताओं की रिश्वतखोरी के साथ ही अब उनके काला धन से जायदादें खरीदने, टैक्स चोरी के साथ ही बैंक लोन धोखाधड़ी करने का काला चेहरा भी सामने आया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आआपा नेता दीपक सिंगला के हजारों करोड़ के बैंक लोन और फिर उस पैसे के गैर कानूनी के दुरुपयोग के मामले से यूं तो दिल्ली वाले स्तब्ध हैं पर किसी आआपा नेता के आर्थिक अपराध का यह पहला मामला नही है। सत्येंद्र जैन से लेकर संजीव अरोड़ा तक ना जानें कितने नाम हैं जिनके काले कारनामे दुनिया के सामने आये हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पूर्वी मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा फर्जी कम्पनियां बना कर रिश्वत के पैसे का खेल 2018-19 में सामने आया था जिसे केजरीवाल ने राजनीतिक साजिश बताया था।
BJP arrests Deepak Singla 2026 सचदेवा ने कहा कि आआपा नेता एक के बाद ,एक रिश्वत घोटालों में गिरफ्तार होते रहे
नई दिल्ली: BJP arrests Deepak Singla 2026 सचदेवा ने कहा कि आआपा नेता एक के बाद एक रिश्वत घोटालों में गिरफ्तार होते रहे और पार्टी सबके पीछे राजनीतिक उद्देश्य समझाती रही पर इसी माह सामने आये पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा एवं दिल्ली के आआपा नेता दीपक सिंगला के टैक्स चोरी एवं बैंक घोटालों ने दिल्ली एवं देश के सामने भ्रष्टाचार का नया चेहरा रखा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कल्पना करके आश्चर्य होता है की एक राज्य का मंत्री खुद जी.एस.टी. घोटाला करते गिरफ्तार हो रहा है तो तीन चुनाव लड़े नेता बैंक से लोन लेकर घोटाले कर रहे हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश आशा करता है कि अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा एवं दीपक सिंगला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखायेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष योगीता सिंह और प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी भी उपस्थित थे।
also reads: New Delhi : Heartfelt Chaturvedi Remembrance 2026 पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
follow as:http://digitalsamaj.com
follow as: http://facebook. com
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

