भट्टा संचालक से दो करोड़ रुपये की चौथ मांगने के छह आरोपित काबू : Jind चौथ मांग मामला
Jind चौथ मांग मामला : जुलाना में भ संचालक से दो करोड़ रुपये की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी सोनीपत जेल में चौथ मांगने के मामले में ही थे। पुलिस ने सभी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने सभी को मंगलवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने छह आरोपितों में से मुख्य आरोपितों आकाश, आयुष और आदित्य भारद्वाज को जुलाना के बाजार में घुमाया। पुलिस का मकसद लोगों के दिलों से भय निकालना था। इस दौरान जुलाना के लोगों ने जींद पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस प्रकार आरोपितों की परेड देख कर लोगों को काफी हौंसला मिला है।
सभी को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई जींद पुलिस : Jind चौथ मांग मामला
Jind चौथ मांग मामला : बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 24 मार्च को गांव टिटोली निवासी अनूप से दो करोड़ रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया था। अनूप जुलाना में ओम नाम से ईंट भ_ा चलाता है। 24 मार्च को उसके पास दो बार व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको एक गैंग का सदस्य रणदीप मलिक बताया। 25 मार्च को जुलाना थाना पुलिस ने अनूप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह भारत का ही नंबर था। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो सामने आया कि जिस नंबर से कॉल की गई थी, वह चोरी का था। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिन लोगों ने नंबर चोरी किया था, उनको सोनीपत पुलिस ने पकड़ लिया है। वह इसी प्रकार चौथ मांगने के मामले में सोनीपत जेल में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों की पहचान करके उनको प्रोडक्शन वारंट पर लिया। इनमें आयुष सोनीपत जिले के कुंडली का रहने वाला है। वही आकाश, आदित्य, यश, अंकित व आदित्य दिल्ली के नरेला के रहने वाले हैं। मंगलवार को पुलिस ने सभी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर लिया और अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि कोई भी बदमाश कितना भी बड़ा हो, वह पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकता है।
Related Posts
एक गैंग का नाम आया सामने : Jind चौथ मांग मामला
Jind चौथ मांग मामला : पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ में सामने आया है कि वह विदेश में बैठे एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं। उनको विदेश से ही आदेश मिलते हैं कि किस व्यक्ति से पैसे लेकर आने हैं या फिर उसको धमकी दी जानी है। हालांकि एसपी ने गैंग का नाम बताने से मना कर दिया। जिस समय अनूप को धमकी आई थी, उस समय कॉल करने वाले ने अपना नाम लारेंस बिश्नोई गैंग के रणदीप मलिक के रूप में अपनी पहचान बताई है। इससे साफ है कि यह मामला लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हो सकता है।
Also Read : फसल मिसमैच से संबंधित सभी मामलों का शीघ्र सत्यापन किया जाए : डीसी Crop Mismatch Verification
Also Read :Shocking Big Scam 2026: प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगे 21 लाख रुपये
Also Read : E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”

