Mandi Sarpanch संदिग्ध हालात में मांडी की सरपंच की मौत

Ladwa Shooting Case

टंकी में गेहूं तथा दवाई डालने के बाद बिगड़ी तबीयत Mandi Sarpanch

जींद। Mandi Sarpanch  अलेवा खंड के गांव मांडी की सरपंच की बीती रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  अलेवा थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव मांडी निवासी 26 वर्षीय रेणू गांव मौजूदा सरपंच थी। बीती  रात अचानक हालात बिगडऩे पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता शमशेर ने पुलिस को बताया कि रेणू अविवाहित थी। रेणू देर शाम को अनाज की टंकी को खाली किया था। जिसके बाद उसमे नया अनाज भी भर दिया गया। अनाज को सुरक्षित रखने के टंकी मे दवाई डाली गई थी। उस समय सब कुछ ठीक थी। देर रात को रेणू की अचानक तबियत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आशकां जताई जा रही है कि उसी दवा के प्रभाव में आने से रेणू की मौत हुई है। अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि गेहूं की टंकी में जो दवाई डाली गई थी, उसके प्रभाव मे आने से सरपंच की मौत हुई है। इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है।

 

Also Read :Sirsa महिला के कानों से बालियां झपटने की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार Woman snatches earrings

Also Read :Sirsa Fire Incident : खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp