सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन City Council Strike
Jind City Council Strike: नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों की हडताल सोमवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। हडताल की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुनील कुमार ने किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिछले चार दिन से शहर की सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं और प्रशासन भी वैकल्पिक व्यवस्था नही कर पा रहा है। जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर से प्रतिदिन सवा सौ टन कचरा निकलता है। पिछले चार दिनों से कचरे का उठान व कचरे वाली गाड़ी न आने के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन City Council Strike
Jind City Council Strike : शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर पिछले चार दिनों से जारी गतिरोध के बीच सोमवार को सकारात्मक मोड़ आया है। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि डा. राज सैनी से मुलाकात की और उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। हड़ताल के बीच डा. राज सैनी ने स्वयं सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही उनकी लंबित मांगों के निवारण के लिए सीएम नायब सैनी से मुलाकात करेंगे। प्रशासन कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर है और वे स्वयं पैरवी कर इनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने इस मुलाकात के बाद कहा कि वे चेयरपर्सन प्रतिनिधि के आश्वासन से संतुष्ट हैं।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
हड़ताल के चलते नही लगी शहर मे झाडू City Council Strike
Jind City Council Strike: लगातार हड़ताल के कारण शहर की गलियों और मुख्य बाजारों में झाड़ू नहीं लगी है। भीषण गर्मी के बीच जगह-जगह कचरे के पहाड़ खड़े हो गए हैं। जिससे उठने वाली दुर्गंध ने नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है। स्थानीय लोगों को डर है कि यदि जल्द ही कचरा नहीं उठाया गया तो यह भीषण गर्मी में किसी बड़ी महामारी का कारण बन सकता है। हालांकि सफाई कर्मचारियों ने अब हड़ताल को बुधवार तक बढ़ाने का फैसला किया है। कर्मचारी न केवल दिन में धरना दे रहे हैं बल्कि रात के समय भी परिषद कार्यालय में डटे हुए हैं। इस अवसर पर उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, नगर पार्षद बलबीर श्योराण, महावीर रेढू, सतीश हरियाणवी, सुनील कुमार, हरीश अरोड़ा सहित कर्मचारी संघ के अधिकारी सोहन कुमार और सुरजीत, जयभगवान, संदीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Also Read : Julana Scam : जुलाना अनाज मंडी में वेयरहाउस एजेंसी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप
Also Read : BJP WIN बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

