जींद। Jind News 2026 सदर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को गाड़ी में बैठा कर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर पुलिस ने पीडि़ता के पतिा की शिकायत दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने, अपहरण करने, अश£ील हरकत करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर दो के खिलाफ दर्ज किया मामला Jind News 2026
Jind News 2026 सदर थाना नरवाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गत दिवस उसका 16 वर्षीय बेटी स्कूल में जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में गावं के ही नवदीप तथा विकास ने उसकी बेटी को अपनी गाड़ी मे बैठा स्कूल छोडऩे की बात कही। आरोपित उसकी बेटी को स्कूल की बजाय सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर दोनों ने उसकी बेटी के साथ अश£ील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। बचाव में शोर मचाए जाने आरोपित उसकी बेटी को गाड़ी से उतार कर धमकी देते हुए फरार हो गए। घर लौट कर उसकी बेटी ने दोनों की करतूत के बारे में बताया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपित नवदीप तथा विकास के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने, अपहरण करने, अश£ील हरकत करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

