Ballabhgarh Child Murder पिता ने पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर, की आत्महत्या

Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad

बल्लभगढ़। Ballabhgarh Child Murder यहां के गांव दयालपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 34 वर्षीय सागर ने अपने 5 वर्षीय बेटे रचित की हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार सागर गांव दयालपुर स्थित अपने पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी सपना अपने ससुर रूपचंद के साथ रहती थी। करीब एक साल पहले रूपचंद अपनी पत्नी मंजू और बेटे भारत के साथ गांव मछगर में जगबीर के मकान पर किराए पर रहने लगे थे। रचित नर्सरी कक्षा में पढ़ता था।
बताया जा रहा है कि सागर कभी-कभी अपने बेटे रचित को गांव दयालपुर अपने पुश्तैनी घर में खिलाने के उद्देश्य से ले जाता था। रविवार सुबह भी वह रचित को अपने साथ दयालपुर लेकर आया था। देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो सागर की पत्नी सपना और उसकी मां मंजू ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी लेने को कहा।
पड़ोसी जब दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सागर फंदे पर लटका हुआ था और उसका बेटा भी वहीं अचेत अवस्था में पड़ा था। लोगों ने तुरंत बच्चे को निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने सागर के पिता रूपचंद के बयान पर मृतक सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Jind Bus Accident अनियंत्रित किलोमीटर स्कीम बस रेस्ट हाउस की दीवार में घुस कर पलटी, 35 यात्री थे सवार

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp