आधुनिक आर्थिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया Big Dwarka Investment Hub 2026
नई दिल्ली: Big Dwarka Investment Hub 2026 राजधानी दिल्ली की द्वारका उप नगरी को अब आधुनिक आर्थिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की नई योजना के तहत द्वारका को सूचना प्रौद्योगिकी, सेमी-कंडक्टर, डेटा केंद्र, स्वास्थ्य सेवाओं और वैश्विक कारोबारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का नेतृत्व उपराज्यपाल एवं डीडीए अध्यक्ष तरनजीत सिंह संधू कर रहे हैं।
डीडीए अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में द्वारका के व्यापक विकास खाके पर चर्चा Big Dwarka Investment Hub 2026
डीडीए अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में द्वारका के व्यापक विकास खाके पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि द्वारका में वे सभी बुनियादी सुविधाएं और रणनीतिक संभावनाएं मौजूद हैं, जो इसे देश और दुनिया के बड़े निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना सकती हैं।
Related Posts
- Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित
- A cache of illegal weapons recovered in 2026 अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, हाशिम और राशिद गैंग के शूटर गिरफ्तार
उपराज्यपाल ने स्पष्ट किया कि द्वारका को विकेंद्रीकृत आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित किया Big Dwarka Investment Hub 2026
उपराज्यपाल ने स्पष्ट किया कि द्वारका को विकेंद्रीकृत आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे दिल्ली के आर्थिक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जो निवेश और कारोबारी गतिविधियां अन्य शहरों की ओर स्थानांतरित हुई हैं, उन्हें दोबारा दिल्ली की ओर आकर्षित करने का यह महत्वपूर्ण प्रयास होगा।
शूभूमि और निर्माणाधीन डिप्लोमैटिक हब इसकी वैश्विक पहचान को मजबूत Big Dwarka Investment Hub 2026
योजना के अनुसार, द्वारका में स्थित यशूभूमि और निर्माणाधीन डिप्लोमैटिक हब इसकी वैश्विक पहचान को मजबूत करेंगे। इसके अलावा अर्बन एक्सटेंशन रोड के चालू होने और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकटता ने इस क्षेत्र को कॉरपोरेट कार्यालयों और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयुक्त बना दिया है।
डीडीए अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो संपर्क,Big Dwarka Investment Hub 2026
डीडीए अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो संपर्क, आगामी शिक्षा केंद्र और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नीति द्वारका की विकास क्षमता को कई गुना बढ़ा सकती है। साथ ही, डीडीए के पास उपलब्ध बड़े भूमि खंड निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैठक में विशेष रूप से प्रदूषण मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया Big Dwarka Investment Hub 2026
बैठक में विशेष रूप से प्रदूषण मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रों, वैश्विक क्षमता केंद्रों, सेमी-कंडक्टर इकाइयों, डिजिटल अवसंरचना और अत्याधुनिक डेटा केंद्रों की स्थापना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश आकर्षित करने की भी योजना बनाई गई है।
परियोजना के लागू होने से दिल्ली में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा Big Dwarka Investment Hub 2026
प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के लागू होने से दिल्ली में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विशेष रूप से तकनीकी, प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल अवसंरचना क्षेत्रों में युवाओं के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द एक ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उद्देश्य यह है कि द्वारका को वैश्विक निवेश मानचित्र पर एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
also reads:Laborer’s Death अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
also reads:Obscene Acts नाबालिग युवती से अश£ील हरकत, मां ने की हाथापाई
also reads:Bus Accident अनियंत्रित किलोमीटर स्कीम बस रेस्ट हाउस की दीवार में घुस कर पलटी, 35 यात्री थे सवार
also reads:Movement warning 2026 बेअदबी कानून पर दिल्ली के सिखों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
follow as:http://digitalsamaj.com
follow as:http://facebook.com
Related Posts
- Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित
- A cache of illegal weapons recovered in 2026 अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, हाशिम और राशिद गैंग के शूटर गिरफ्तार

