Danger Alert at IGI Airport 2026 इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इन दिनों आवारा कुत्तों की समस्या से जूझ रहा
नई दिल्ली: Danger Alert at IGI Airport 2026 देश के सबसे व्यस्त और दुनिया के प्रमुख हवाई अड्डों में शामिल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इन दिनों आवारा कुत्तों की समस्या से जूझ रहा है। बीते चार महीनों में एयरपोर्ट परिसर और आसपास कुत्तों के काटने की 42 घटनाएं सामने आने के बाद यात्रियों और कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है।
Danger Alert at IGI Airport 2026 जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच औसतन हर तीसरे दिन कुत्ता काटने की घटना दर्ज की गई
जानकारी के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच औसतन हर तीसरे दिन कुत्ता काटने की घटना दर्ज की गई। सबसे अधिक मामले जनवरी महीने में सामने आए, जब 19 लोगों को कुत्तों ने काटा। फरवरी में पांच, मार्च में 11 और अप्रैल में सात लोग डॉग बाइट का शिकार हुए। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
Related Posts
Danger Alert at IGI Airport 2026 दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दिल्ली नगर निगम से कई बार शिकायत की
इस समस्या को लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दिल्ली नगर निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती मौजूदगी यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ एयरपोर्ट संचालन के लिए भी चुनौती बनती जा रही है।
Danger Alert at IGI Airport 2026 डॉग बाइट का शिकार हुए कन्हैया ने बताया कि वह अपने भाई को लेने एयरपोर्ट गए
डॉग बाइट का शिकार हुए कन्हैया ने बताया कि वह अपने भाई को लेने एयरपोर्ट गए थे। वाशरूम से लौटते समय बाहर बैठे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उनके पैर में काट लिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और इससे विदेशी यात्रियों के बीच भी नकारात्मक संदेश जाता है। घटना के बाद उन्होंने गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया।
Danger Alert at IGI Airport 2026 सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट की बाउंड्री के कुछ हिस्सों से आवारा कुत्ते परिसर में प्रवेश कर जाते
सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट की बाउंड्री के कुछ हिस्सों से आवारा कुत्ते परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार रनवे के आसपास के क्षेत्रों में भी कुत्तों की मौजूदगी देखी गई है, जिससे सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है। हाल ही में रनवे के पास पहुंचे एक कुत्ते को हटाने में सुरक्षा टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Danger Alert at IGI Airport 2026 डायल ने इस समस्या से निपटने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया
डायल ने इस समस्या से निपटने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया है। सामाजिक माध्यमों पर जारी संदेशों और वीडियो में यात्रियों तथा कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे आवारा कुत्तों को खाना न खिलाएं और उनसे दूरी बनाए रखें। साथ ही किसी आक्रामक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है। हालांकि इन प्रयासों के बावजूद घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Danger Alert at IGI Airport 2026 अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्री अनुभव प्रभावित न हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट के आसपास कचरा प्रबंधन की कमी, आवारा कुत्तों की नसबंदी और पुनर्वास की धीमी प्रक्रिया इस समस्या की बड़ी वजह है। यात्रियों और कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्री अनुभव प्रभावित न हो।
also reads:GT vs SRH: शुभमन गिल की गुजरात ने हैदराबाद को रौंदा, पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर कब्जा
also reads:NEET UG 2026 Cancelled: लाखों छात्रों की मेहनत पर लगा ब्रेक, अब दोबारा होगी परीक्षा
also reads:CBSE 12th Result 2026 आज हो सकता है जारी, छात्र इन 3 तरीकों से तुरंत चेक कर सकेंगे रिजल्ट
also reads:Murder : पिता ने पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर, की आत्महत्या
follow as:http://digitalsamaj.com
follow as:http://facebook.com

