Drug Trafficking नशे का कारोबार करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार

Drug Trafficking

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर मां-बेटे को गिरफ्तार किया Drug Trafficking 

Drug Trafficking Delhi : रोहिणी जिला पुलिस ने बुद्ध विहार फेज-एक इलाके में नशे का कारोबार करने वाली महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि बुद्ध विहार फेज-1 के स्थानीय नागरिकों की ओर से जीनत उर्फ कृष्णा नाम की महिला के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि महिला इलाके के लोगों को नशीले इंजेक्शन और मादक पदार्थ बेच रही है, लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला और उसका बेटा नवीन उर्फ शाहिद, विरोध करने वालों को धमकाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि आरोपी महिला अपने घर से ही नहीं बल्कि इलाके में घूम-घूमकर भी नशीले इंजेक्शन सप्लाई करती थी। शिकायतों के मद्देनजर एसीपी रोहिणी ब्रजमोहन मीणा की निगरानी में पुलिस की छह टीमें गठित की गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस को दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर मां-बेटे को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नशा सप्लाई नेटवर्क के बारे में उनसे पूछताछ कर रही है। 

Also Read :Bikes Accident 2026 : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

Also Read : Missing Revolver शादी में आए व्यक्ति की रिवाल्वर हुआ गायब, मामला दर्ज

Also Read : Theft of Rs 40 lakh अलमारी की चाबी बनाने के बहाने युवक ले गया 40 लाख के जेवरात

 

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp