दोनों से 15-15 हजार रुपये की राशि बरामद Cyber Thug
Cyber Thug Jind : साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन निवेश के बहाने व स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान भिवानी जिले के गांव खरक कलां निवासी हिमांशु व मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस ने 15-15 हजार रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। साइबर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीप सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव दनौदा खुर्द निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इंस्टाग्राम के माध्यम से वह एक विज्ञापन के संपर्क में आया। आरोपितों ने इसके बाद उसे एक वहाट्सअप ग्रुप में शामिल कर लिया। आरोपितों ने स्वयं को सेबी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ बताया और स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफे का झांसा देने की बात करवा उस से 16 लाख 40 हजार रुपये निवेश करवा लिया। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने 26 नवंबर 2025 को अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर भिवानी जिले के गांव खरक कलां निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। वहीं दूसरे मामले में अर्बन एस्टेट निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे आरोपितों ने गूगल मैप रिव्यू टास्क पूरे करवाए और ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देते हुए 10 लाख 87 हजार 274 रुपये जमा करवा लिए। कुछ समय बाद जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 26 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी जगदीप ने बताया कि तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से पुलिस ने 15 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है।
Also Read :Missing Revolver शादी में आए व्यक्ति की रिवाल्वर हुआ गायब, मामला दर्ज
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Cyber Fraud साइबर ठगों ने रिश्तेदार बन दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना
Also Read :Theft of Rs 40 lakh अलमारी की चाबी बनाने के बहाने युवक ले गया 40 लाख के जेवरात
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

