रात को मौसम खराब होने के चलते नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था मृतक Death By Electrocution
Death By Electrocution Jind : गांव रधाना के निकट स्थित सीमेंट की दुकान की छत पर सोया व्यक्ति मंगलवार रात तेज आंधी के चलते गद्दे समेत बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमार (32) गोहाना रोड पर गांव रधाना के निकट सीमेंट दुकान पर मजदूरी करता था। गर्मी होने कारण रात को वह अक्सर दुकान की छत पर सोता था। बीती रात भी वह छत पर सोया हुआ था। रात को मौसम खराब होने के कारण तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी होने लगी। आशंका जताई जा रही है कि मौसम बिगडऩे के कारण राजकुमार अपना गद्दा उठा कर नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। तेज हवा के कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिस पर वह बगल की फैक्टरी के बिजली ट्रांसफार्मर पर जा गिरा और करेंट लगने से मौत हो गई। नजदीक ही गद्दा पड़ा हुआ था। घटना का सुबह उस समय पता चला, जब सीमेंट दुकान को मालिक दुकान पर पहुंचा और वह खुली नही मिली। जब उसने छत पर जाकर देखा तो राजकुमार फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर के साथ पड़ा हुआ था। दुकान मालिक अशोक ने बताया कि राजकुमार लगभग सात-आठ साल से दुकान पर कार्य कर रहा था। रात को दुकान पर सोता था। रात को मौसम खराब होने के कारण छत से उतरते समय वह बगल की फैक्टरी के ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। सदर थाना की जांच अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा ले शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read :IPL Match Fixing : आईपीएल मैच में सट्टा लगाते एक युवक गिरफ्तार,4 मोबाइल बरामद
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Big Ban on Tree Pruning SOP 2026: बिना अनुमति पेड़ों की छंटाई पर सख्त रोक