नई दिल्ली: Railway Recruitment Board (RRB) ने रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती (Railway ALP Recruitment 2026) का ऐलान किया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में कुल 11,127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट RRB Apply Portal पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां (Railway ALP Recruitment 2026)
विज्ञापन जारी होने की तारीख: 21 मार्च 2026
आवेदन शुरू: 15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 जून 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 17 से 26 जून 2026
कौन कर सकता है आवेदन? (Railway ALP Recruitment 2026)
RRB ALP भर्ती 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। या फिर इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार (Railway ALP Recruitment 2026) भी आवेदन के पात्र होंगे।
आयु सीमा क्या है?
भर्ती के लिए उम्मीदवारों की:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
OBC वर्ग को 3 वर्ष, SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को भी नियमानुसार आयु में राहत दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
General / OBC / EWS वर्ग: ₹500
SC / ST / दिव्यांग उम्मीदवार: ₹250
हालांकि CBT-1 परीक्षा के बाद जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 और SC/ST/PH उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।
उम्मीदवारों को:
CBT-1
CBT-2
CBAT (Computer Based Aptitude Test)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम
से गुजरना होगा।
सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती स्तर पर लेवल-2 के तहत ₹19,900 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों (Railway ALP Recruitment 2026) को मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। रेलवे की इस मेगा भर्ती को लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में ALP पदों पर भर्ती निकली है, जिससे लाखों उम्मीदवारों को रोजगार का मौका मिलेगा।
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

