जींद। Fake Foreign Friend Dupes Salon Owner of 2 Lakh साइबर थाना पुलिस ने विदेश में रह रहा जानकार बन खाते मे साढ़े नौ लाख भेजे जाने की फर्जी रसीद भेज हेयर सैलून संचालक से दो लाख रुपये ठगने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बेलरखां निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नरवाना में हेयर सैलून चलाता है। गत सात फरवरी को विदेश में रह रहे जानकार रमेश नैन की आईडी से मैसेंजर पर कॉल आई। परिवार के बारे में हालचाल जाना। फिर व्हाट्सअप पर भी बातचीत हुई। आरोपित ने उसका बैंक खाते का नंबर लेकर उसके व्हाट्सअप पर साढ़े नौ लाख की रसीद भेज दी। फिर कहा कि वह पंद्रह दिन के बाद आएगा और अपने रुपये ले लेगा।
एजेंट को रूपए देने का बहाना बनाया Fake Foreign Friend Dupes Salon Owner of 2 Lakh
खाते में रुपये आने में 24 घंटे लगेंगे। फिर उसने कहा कि बे हैं। वह राशि को उस एजेंट के पास भेज देना। फिर बैंक कर्मी बन कर उसके पास कॉल आई और विदेश से साढ़े नौ लाख रुपये आने की बात कही। जिसके लिए आरोपित ने स्कैनर भी भेज दिया। जब उसने दो लाख रुपये न होने की बात कही। जिस पर आरोपित ने रुपयों के प्रबंध का दबाव डाला और उसके खाते में आने वाली राशि में से काटने लेने को कहा। जिस पर उसने अपने जानकारों से दो लाख का प्रबंध कर स्कैनर के माध्यम से भेज दिए। जब उसने रमेश नैन की इंस्टा आईडी तथा व्हाट्सअप पर कॉल की तो उसने कोई जवाब नही दिया। कुछ समय के बाद रमेश से इंस्टा पर बात हुई तो उसने बताया कि उसने कोई रुपया नही मांगा। जब उसने व्हाट्सअप तथा कॉल नंबरों की जांच की तो वे बाहर देश से कॉल की गई थी। जो रसीद भेजी गई थी वह फर्जी थी। साइबर थाना के जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- new delhi 2026 :NEET exam cancellation protest नीट परीक्षा रद्द होने पर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग तेज
- छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार Kurukshetra Snatching Gang
- new delhi: NEET Exam Leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का अनोखा ‘झाल मुड़ी’ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Also Read :Death By Electrocution छत से व्यक्ति बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरा, करेंट से मौत
Als0 Read :Delhi Bus Gangrape Case : दिल्ली में फिर चलती बस में निर्भया जैसी हैवानियत,घटना पर गरमाई सियासत
Related Posts
- new delhi 2026 :NEET exam cancellation protest नीट परीक्षा रद्द होने पर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग तेज
- छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार Kurukshetra Snatching Gang
- new delhi: NEET Exam Leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का अनोखा ‘झाल मुड़ी’ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

