जींद Gold Loan Fraud : शहर थाना सफीदों पुलिस ने बैंक में गिरवी रखे सोने को छुड़वा पीडि़त को देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से पांच लाख 65 हजार रुपये ठगने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरूग्राम निवासी देवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 20 जनवरी को गांव शील्लाखेड़ी निवासी विनोद की कॉल आई। जिसने बताया कि उसका सोना बैंक में गिरवी रखा है। जिसे छुड़वाने के लिए पांच लाख 65 हजार रुपये की जरूरत है। जिसकी कीमत ज्यादा है। छुड़वाने के साथ उसे सोना दे देगा। आरोपित ने उसे अपने गांव बुला लिया। 24 जनवरी को वह गांव शीलाखेड़ी पहुंचा।
आरोपित दो मिनट में आने की बात कह कर फरार हो गया Gold Loan Fraud
जींद Gold Loan Fraud : विनोद के माता-पिता तथा भाई मिले। विनोद ने खाता नंबर देते हुए राशि खाते में डालने को कहा। जिस पर उसने राशि का दिए खाते में डाल दिए। जिसके बाद आरोपित दो मिनट में आने की बात कह कर फरार हो गया। जब आरोपित को फोन कर राशि वापस मांगी तो आरोपित ने कुछ समय मांगा। बावजूद इसके आरोपित ने राशि को नही लौटाया। आरोपित ने धमकी भी देनी शुरू कर दी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर विनोद, उसके भाई अनूप तथा उनकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना सफीदो के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि गिरवी सोने को छुड़वाने के नाम पर राशि हड़पने की शिकायत मिली थी। फिलहाल तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :नशीला पदार्थ सप्लाई करने का एक और आरोपी गिरफ्तार Drug Supplier Accused Arrested