नई दिल्ली:Delhi court on corruption charges दिल्ली की एक अदालत ने कुछ मामलों में ‘‘बाहरी आर्थिक लाभ’’ के लिए जांच की निष्पक्षता से कथित तौर पर समझौता करने को लेकर एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) समेत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दो अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप तय करने के निर्देश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश अतुल कृष्ण अग्रवाल ने सीबीआई के एक निरीक्षक और एक निजी कंपनी को यह कहते हुए शनिवार को बरी कर दिया कि उनके खिलाफ सबूत पर्याप्त नहीं हैं।
सीबीआई के अनुसार, डीएसपी आर के ऋषि, निरीक्षक कपिल धनकड़ और चयन ग्रेड-दो (एसजी दो) अधिकारी समीर कुमार सिंह ने दो गैर-सरकारी व्यक्तियों और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर ‘‘बाहरी आर्थिक लाभ के लिए कुछ मामलों की जांच की निष्पक्षता से समझौता किया था’’।
Related Posts
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
- New Delhi 2026: दिल्ली के शिक्षा मंत्री सूद ने फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में भाग लिया Delhi Minister Sood Launches Fit India Sunday
- New Delhi 2026: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सामान्य से दो डिग्री अधिक Delhi Sees Temperature Drop Relief for Residents
रिश्वत के आरोपों पर सबूतों की कमी, अदालत ने सीबीआई के दावों पर उठाए सवाल Delhi court on corruption charges
नई दिल्ली:Delhi court on corruption charges एजेंसी ने भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत ऋषि, कपिल, समीर और मेसर्स फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। अदालत ने कहा, ‘‘इस मामले में सीबीआई का मुख्य आरोप यह है कि आरोपी एक (ऋषि) ने अलग-अलग व्यक्तियों से रिश्वत ली और उसे आरोपी दो (कपिल) एवं आरोपी तीन (समीर) में बांटकर उनसे गैरकानूनी लाभ प्राप्त किए लेकिन इस संबंध में कोई गवाह नहीं है।’’
अदालत ने कहा कि किसी भी आरोपी से ऐसी कोई रकम बरामद नहीं हुई है इसलिए अभियोजन पक्ष का मामला इस संदर्भ में काफी कमजोर है। अदालत ने कपिल और समीर के इकबालिया बयानों को भी यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनका कोई साक्ष्य मूल्य नहीं है।
FOLLOW AS: http://DIGITAL SAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK .COM
FOLLOW AS: http://YOUTUBE .COM