नई दिल्ली: Provide free bus travel to students दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे अपने यहां पर नीट देने वाले छात्रों के लिए बस सेवा फ्री कर दें। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में ऐलान किया था कि नीट देने वाले छात्रों को बस के किराये में राहत दी जाएगी। केजरीवाल और भगवंत मान ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी साझा की थी। इसके बाद, हरियाणा और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने भी बस सेवा फ्री करने का ऐलान किया था।
केजरीवाल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब एक मिनट का वीडियो शेयर सभी मुख्यमंत्रियों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों से मेरी अपील है
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
नीट परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की मांग तेज Provide free bus travel to students
नई दिल्ली: Provide free bus travel to students कि कृपया 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त कर दें। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हुई कि बिहार और हरियाणा ने इस मामले में पंजाब की राह अपनाई है। उम्मीद है कि अन्य मुख्यमंत्री भी ऐसा ही करेंगे। नीट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि नीट में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा। साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है
कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं।
हरियाणा रोडवेज में नीट परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा Provide free bus travel to students
नई दिल्ली: Provide free bus travel to students हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नीट के परीक्षार्थियों के लिए 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा की घोषणा की है। विद्यार्थी अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी युवा साथियों की सफलता सरकार की प्राथमिकता है और उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से परीक्षा देने के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित किया जाएगा।
FOLLOW AS: http://DIGITAL SAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK .COM
FOLLOW AS: http://YOUTUBE .COM
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

