जींद। Double money gang Jind सदर थाना नरवाना पुलिस ने ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर बीच में कागज लगाकर लोगों से ठगी करने के तीनों आरोपितों फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिलख् करनाल के गांव रसीना निवासी सौरभ को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपितों से सदर थाना नरवाना पुलिस ने दस हजार रुपये की नगदीख् कागज की गड्डियां व कुछ सामान भी बरामद किया है। आरोपितों पर पहले भी ठगी के मामले दर्ज हैं लेकिन यह मामले 2017 में राजस्थान व बिहार में दर्ज हैं।
Double money gang Jind सदर थाना नरवाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि गांव बेलरखां के पास होटल के सामने कुछ कार सवार युवक खड़े हुए है। यह नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं। आरोपित कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर-नीचे असली नोट लगा देते हैं। सौदेबाजी के दौरान पुलिस रेड होने की बात बोल कर राशि लेकर फरार हो जाते हैं। दस हजार रुपये के बदले यह युवक दोगुने नोट देते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया।
Related Posts
Double money gang Jind पुलिस ने जब गाड़ी में रखे बैग की तलाशी तो उसमें कुल 58 कागज की गड्डी थी। 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके ऊपर-नीचे 500.500 के नोट लगे थे। जबकि 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें 10-10 के नोट लगे थे। गड्डी के दोनों तरफ पेंसिल से लाइन लगाई गई थी, जो असली नोटों जैसी लग रही थी। गड्डियों को पॉलिथीन में डाला गया था। पकड़े गए कार सवार लोगों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिल, करनाल के गांव रसीना निवासी सौरभ के रूप में पहचान हुई थी। तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने इनसे 10 हजार रुपये की नकदी व कुछ कागज काटने का सामान बरामद किया है। दोनों को दोबारा रविवार को अदालत में पेश किया गयाए जहां से इन्हें जेल भेज दिया।
पहले भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले Double money gang Jind
सदर थाना नरवाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों संजय, अनिल व सौरभ के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। 2017 में इन्होंने बिहार व राजस्थान में लोगों को असली नोट के बदले नकली नोट दिए थे। इनका ठगी का काम पुराना है। अब काफी दिनों बाद इन्होंने नरवाना में यह काम शुरू किया थाख् जो पहली बार में ही पकड़े गए। फिलहाल इस मामले में इनके किसी अन्य साथी का नाम नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

