चंडीगढ़। haryana weather update हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है। पंचकूला, चंडीगढ़, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, हिसार, जींद और सिरसा सहित कई जिलों में तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ और पंचकूला में हुई जोरदार बरसात से तापमान में अचानक गिरावट आ गई और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया।
haryana weather update वहीं हिसार और भिवानी में मौसम का नजारा बिल्कुल बदला हुआ दिखाई दिया। घने काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति बन गई। तेज धूलभरी आंधी के बाद शुरू हुई बारिश ने पूरे इलाके को तर-बतर कर दिया। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
haryana weather update भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा में अगले 24 घंटे तक मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, हालांकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है।
haryana weather update आईएमडी ने रविवार को भी हरियाणा के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, पलवल, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा और एनसीआर में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई स्थानों पर हवा के झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
गर्मी पर ब्रेक, तापमान में भारी गिरावट haryana weather update
पिछले 24 घंटों में हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम है। हरियाणा के अधिकांश जिलों में भी तापमान नीचे आने से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर काफी कम रहेगा।
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर haryana weather update
हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर सहित अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शाम और रात के समय तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
ओलावृष्टि और फसलों को नुकसान का खतरा
आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवाओं और ओलों से बागवानी, सब्जियों और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। केले, पपीते और अन्य बागवानी फसलों पर विशेष असर पड़ने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम haryana weather update
मौसम विभाग के अनुसार 30 मई की शाम और रात को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 31 मई को भी बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 और 2 जून को भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के समय खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के आसपास जाने से भी बचने को कहा गया है।
मानसून की दस्तक ने बढ़ाई उम्मीदें
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 30 मई को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेजी से प्रगति की है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून की यह सक्रियता आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम को और अधिक राहत पहुंचा सकती है।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

