IMW Opportunities: भारतीय समुद्री सप्ताह 2025 (आईएमडब्ल्यू) Indian Maritime Week 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की शीर्ष समिति की बैठक में दूसरे देशों की भागीदारी बढ़ाने, भारत की समुद्री क्षमताओं के वैश्विक प्रदर्शन और आईएमडब्ल्यू को साझेदारी के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गयी।
IMW Opportunities
मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी साझा की। इसके मुताबिक बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय के सचिव टीके रामचंद्रन
(TK Ramachandran) ने की। इसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, देश के प्रमुख बंदरगाहों के अध्यक्ष और संबंधित संगठनों के प्रमुख शामिल हुए। रामचंद्रन (TK Ramachandran) ने सभी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि भारत को समुद्री परिवहन में अग्रणी बनाने के लिए आईएमडब्ल्यू 2025 Indian Maritime Week 2025 एक बड़ा अवसर है, जिसे पूरी तैयारी के साथ भव्य और प्रभावशाली बनाना होगा।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
भारतीय समुद्री सप्ताह 2025 IMW Opportunities
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आयोजन को सिर्फ एक समारोह तक सीमित न रखते हुए इसे रणनीतिक वैश्विक साझेदारी, निवेश आकर्षण और नवाचार के मंच के रूप में स्थापित किया जाए। उल्लेखनीय है कि भारतीय समुद्री सप्ताह 2025 Indian Maritime Week 2025 अक्टूबर के अंत में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारत के समुद्री व्यापार, नौवहन और बंदरगाह विकास पर चर्चा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाकर भारत को वैश्विक समुद्री नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाने के प्रयास किए जाएंगे।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा