Critically Ill Child: भारतीय नौसेना ने लक्षद्वीप द्वीपसमूह से गंभीर रूप से बीमार चार वर्षीय बच्चे को डोर्नियर विमान से कोच्चि लाकर एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दक्षिणी नौसेना कमान Critically Ill Child
नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह रात्रिकालीन चिकित्सा निकासी अभियान 27 अगस्त को दक्षिणी नौसेना कमान ने चलाया। उन्होंने बताया कि रात्रि 12:30 बजे लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से गंभीर रूप से बीमार चार वर्षीय बच्चे के लिए तत्काल चिकित्सा निकासी का अनुरोध प्राप्त हुआ था।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
न्यूरोसर्जरी के लिए भर्ती कराया Critically Ill Child
प्रवक्ता के अनुसार, कोच्चि स्थित आईएनएस गरुड़ से नौसेना का एक डोर्नियर विमान प्रतिकूल मौसम के बावजूद तुरंत रवाना किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि बच्चे को अगत्ती द्वीप से एयरलिफ्ट कर सुबह 5:45 बजे कोच्चि लाया गया। कोच्चि पहुंचने के बाद बच्चे को तुरंत न्यूरोसर्जरी के लिए एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवक्ता ने कहा कि यह सफल निकासी अभियान नौसेना की त्वरित कार्रवाई क्षमता और ‘देश के लिए कभी भी, कहीं भी’ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा