Reception Program: गुजरात के Chief Minister Bhupendra Patel के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम ‘स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी’ (स्वागत) की तारीख में परिवर्तन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ‘स्वागत’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 29 अगस्त को आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनशिकायत निवारण ‘स्वागत’ कार्यक्रम आमतौर पर हर महीने के चौथे गुरुवार को आयोजित किया जाता है।
लोगों की शिकायतें सुनेंगे Reception Program
Chief Minister Bhupendra Patel शुक्रवार को गांधीनगर स्थित जनसंपर्क इकाई, स्वर्णिम संकुल-2 में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। राजकीय ‘स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी’ (स्वागत) कार्यक्रम में कोई भी नागरिक 29 अगस्त की सुबह 8 से 11 बजे तक व्यक्तिगत रूप से अपनी शिकायत दे सकता है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
कार्यक्रम की तारीख में फेरबदल
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तारीख में फेरबदल की जानकारी देते हुए लिखा है, “‘स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी’ (स्वागत) कार्यक्रम की तारीख बदल दी गई है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे बताई गई नई तारीख का ध्यान रखें।”
कार्यक्रम में नागरिकों की शिकायतों को सुना Reception Program
इससे पहले, Chief Minister Bhupendra Patel ने गुरुवार के दिन 24 जुलाई को राज्य स्तरीय ‘स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी’ (स्वागत) कार्यक्रम में नागरिकों की शिकायतों को सुना। Chief Minister Bhupendra Patel ने अधिकारियों को इन शिकायतों का सकारात्मक दृष्टिकोण से शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रशासन को नागरिकों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
‘स्वागत’ को शुरू किया Reception Program
गौरतलब है कि अप्रैल 2003 में तत्कालीन Chief Minister Narendra Modi ने अपनी तरह का पहला तकनीक-आधारित शिकायत निवारण कार्यक्रम ‘स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी’ (स्वागत) को शुरू किया था। स कार्यक्रम की शुरुआत उनके इस विश्वास से प्रेरित थी कि एक मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने राज्य के लोगों की समस्याओं को हल करना है।
ऑनलाइन कार्यक्रम Reception Program
‘स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी’ (स्वागत) ऑनलाइन कार्यक्रम को सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुक्रियाशीलता को बेहतर बनाने के लिए 2010 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार सहित कई पुरस्कार दिए गए।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

