Kim Leaves to Watch Military Parade: North Korean leader Kim Jong Un मंगलवार को ट्रेन से बीजिंग के लिए रवाना हो गए, जहां वह चीन और रूस के अपने समकक्षों के साथ सैन्य परेड में हिस्सा लेंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस सैन्य परेड से वे अमेरिका के विरुद्ध अपनी त्रिपक्षीय एकता प्रदर्शित करेंगे।
विशाल सैन्य परेड में शामिल
North Korean leader Kim Jong Un और Russian President Vladimir Putin उन 26 विश्व नेताओं में शामिल हैं जो बुधवार को बीजिंग में आयोजित होने वाले विशाल सैन्य परेड को देखने के लिए China President Xi Jinping के साथ शामिल होंगे।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
चुनौती देने वाले देशों के नेता एक साथ नजर आएंगे
यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति और जापानी आक्रामकता के विरुद्ध चीन के प्रतिरोध की 80वीं वर्षगांठ पर हो रही है। यह ऐसा आयोजन होगा जिसमें North Korean leader Kim Jong Un अपने 14 साल के शासन के दौरान किसी प्रमुख बहुपक्षीय कार्यक्रम में पहली बार शिरकत करेंगे। साथ ही, यह पहला अवसर होगा जब अमेरिका को चुनौती देने वाले देशों के नेता North Korean leader Kim Jong Un, China President Xi Jinping और Russian President Vladimir Putin एक ही स्थान पर साथ नजर आएंगे।
तीनों नेताओं की निजी त्रिपक्षीय बैठक Kim Leaves to Watch Military Parade
तीनों देशों में से किसी ने भी इन तीनों नेताओं की निजी त्रिपक्षीय बैठक की पुष्टि नहीं की है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने मंगलवार सुबह खबर दी कि North Korean leader Kim Jong Un चीन में आयोजित हो रहे समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को अपनी विशेष ट्रेन से प्योंगयांग से बीजिंग के लिए रवाना हो गए।
शीर्ष अधिकारी भी मौजूद Kim Leaves to Watch Military Parade
‘केसीएनए’ ने विदेश मंत्रालय में अधिकारी किम चोन इल का हवाला देते हुए बताया कि North Korean leader Kim Jong Un की इस यात्रा के दौरान उनके साथ विदेश मंत्री चोए सोन हुई समेत शीर्ष अधिकारी भी मौजूद हैं। दक्षिण कोरिया की मीडिया की खबर के अनुसार North Korean leader Kim Jong Un की ट्रेन के सोमवार रात को चीन के शहर डाडोंग पहुंचने और मंगलवार को बीजिंग पहुंचने की संभावना है।
सम्मेलन और परेड में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे Kim Leaves to Watch Military Parade
Russian President Vladimir Putin रविवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन और बीजिंग में परेड में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे। ‘क्रेमलिन’ (रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के सहयोगी यूरी उशाकोव ने रविवार को रूस की ‘तास’ समाचार एजेंसी को बताया कि Russian President Vladimir Putin और North Korean leader Kim Jong Un के बीच एक बैठक पर ‘‘विचार’’ किया जा रहा है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

