Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan: पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया

Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan: शिक्षक दिवस के मौके पर पूरा देश महान शिक्षाविद् और भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर रहा है। यह दिन भारत रत्न Dr. Sarvepalli Radhakrishnan की जयंती को भी समर्पित है। ऐसे में देशभर के नेता उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal, Shivraj Singh Chouhan और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भी सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Piyush Goyal ने सोशल मीडिया पर लिखा Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan

केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम सभी उस शिक्षक को याद करते हैं, जिनके मार्गदर्शन ने हमारे दृष्टिकोण को आकार दिया और हमें आगे बढ़ने में मदद की। यह दिन उन सभी शिक्षकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने समर्पण के साथ युवा मन का पोषण किया और अनगिनत छात्रों के उज्जवल भविष्य की नींव रखी।” अपने पोस्ट में Piyush Goyal ने आगे लिखा, “यह दिन प्रतिष्ठित शिक्षक और विद्वान डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर नमन करने का भी दिन है।”

Shivraj Singh Chouhan ने लिखा Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने लिखा, “महान शिक्षाविद, आदर्श शिक्षक, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ Dr. Sarvepalli Radhakrishnan जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्य की अज्ञानता के तिमिर को हर कर सार्थक उद्देश्य प्रदान करने वाले सभी गुरुजनों के चरणों में शिक्षक दिवस पर प्रणाम करता हूं। गुरु से बड़ा दूसरा कोई भगवान नहीं होता है। यह सत्य है कि ईश्वर की भांति कच्ची माटी को गढ़कर गुरु उसमें प्राण फूंक देते हैं। मेरे जीवन में भी कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।”

Shivraj Singh Chouhan ने लिखा Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan

अपने गुरु को याद करते हुए Shivraj Singh Chouhan ने लिखा, “मेरे गुरु रतन चंद्र जैन जी ने मुझे गढ़ा और जीवन को सार्थक दिशा दी। आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके आशीर्वाद से हूं। हम सभी पर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही प्रार्थना और शुभकामनाएं हैं।”

श्रद्धांजलि दी Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan

सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। Pushkar Singh Dhami ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज प्रातः शासकीय आवास पर राष्ट्र के विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् ‘भारत रत्न’ Dr. Sarvepalli Radhakrishnan जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। Dr. Sarvepalli Radhakrishnan जी ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से यह सिद्ध किया कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सच्ची धुरी है। उनका व्यक्तित्व ज्ञान, विनम्रता और मानवता का अनुपम प्रतीक है।”

Also Read: Wife Murder तलाक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी को सरेआम मारी गोली, कहा- ‘कोई पछतावा नहीं’

Also Read: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में विश्वविद्यालय के खिलाफ मामला दर्ज Case filed against university Barabanki

Also Read: Uttarakhand News: बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की मृत्यु, बारिश से अनेक सड़कें अवरूद्ध

Also Read: अक्षय कुमार ने ‘लोका’ फिल्म की अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन की प्रशंसा में संदेश पोस्ट किया Loka movie actress Kalyani Priyadarshan

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp