Fake Currency Making Factory: बनासकांठा पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

International Arms Smuggler Arrested

Fake Currency Making Factory: गुजरात की बनासकांठा पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने दिसा तालुका के महादेविया गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली भारतीय मुद्रा नोट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार Fake Currency Making Factory

देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने मौके से 39 लाख रुपए से अधिक के नकली नोट, पांच प्रिंटर और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। एलसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेविया गांव में Basement Raimal Singh Parmar के खेत में बने एक तहखाने में नकली नोट छापे जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारा और संजय सोनी और कौशिक श्रीमाली नाम के दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

500 रुपए के नकली नोटों की भारी मात्रा बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 500 रुपए के नकली नोटों की भारी मात्रा बरामद की, जो इतने सटीक थे कि उनकी तुलना असली नोटों से की जा सकती थी। इसके साथ ही, नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाले पांच प्रिंटर और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, इस नकली नोट फैक्ट्री का मास्टरमाइंड संजय सोनी है, जिसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी कौशिक श्रीमाली भी इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल था।

जबरन वसूली और धोखाधड़ी सहित 16 मामले दर्ज Fake Currency Making Factory

Basement Raimal Singh Parmar के खेत में बना था, जो इस मामले का तीसरा आरोपी है और वर्तमान में फरार है। Basement Raimal Singh Parmar के खिलाफ जबरन वसूली और धोखाधड़ी सहित 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसे हिरासत से रिहा किया गया था। पुलिस ने Basement Raimal Singh Parmar को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत सुम्बे ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने नकली नोट छापने की बात कबूल की है।

बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा Fake Currency Making Factory

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह फैक्ट्री कब से चल रही थी, नकली नोट बनाने का सामान कहां और किससे मिलता था और इन नोटों को किसे सप्लाई किया जाता था। पुलिस को शक है कि यह एक बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एसपी ने कहा, “हमें विश्वास है कि जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।”

Also Read:Happy Eid Milad-un-Nabi and Onam: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की शुभकामनाएं

Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp