मुंबई: (Tahira Kashyap Sharmaji ki Beti) अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ ने वैश्विक मंच पर हिंदी सिनेमा का परचम लहराया है। फिल्म को कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में ‘बेस्ट एशियन फीचर फिल्म’ (गोल्ड बेल्ट) का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। ताहिरा की फिल्म ने ‘व्हेयर इज द लाई?’ और ‘हैलो, लव, अगेन’ जैसी फिल्मों को पीछे पछाड़कर यह सम्मान अपने नाम किया है, जिन्हें सिल्वर और ब्रॉन्ज बेल्ट से नवाजा गया। ताहिरा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि फिल्म के लिए यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भारत के लिए एक उत्सव की तरह है।
शर्माजी की बेटी’ को कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 Tahira Kashyap Sharmaji ki Beti

Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
उन्होंने कहा, “फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ को कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एशियन फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उन कहानियों का उत्सव है, जिन्हें हम दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। यह जानकर दिल को सुकून मिलता है कि हमारी फिल्में पूरे एशिया में दर्शकों के दिल हैं। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत यात्रा थी। साथ ही, मैं उन सभी दर्शकों की आभारी हूं, जिन्होंने इसे इतना प्यार दिया।”
https://x.com/Sarvagy_/status/1857402865716727971
शर्माजी की बेटी’ पांच महिलाओं के जीवन पर आधारित Tahira Kashyap Sharmaji ki Beti

ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा लिखित और निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ पांच महिलाओं के जीवन पर आधारित है। फिल्म में महिलाओं के सपनों को एक नया पंख देने का काम किया गया है, जिसमें सपनों को पाने के लिए सामने आने वाली चुनौतियों को भी बखूबी से दर्शाया गया है। फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी हैं। बता दें कि यह फिल्म ताहिरा का डेब्यू प्रोजेक्ट है। फिल्म 28 जून 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। बता दें इससे पहले भी ‘शर्माजी की बेटी’ ने एक्सचेंज 4 मीडिया अवॉर्ड समारोह में तीन सिल्वर बेल्ट पुरस्कार जीते थे। इनमें बेस्ट फिल्म, ताहिरा कश्यप के लिए बेस्ट राइटर, और दिव्या दत्ता के लिए बेस्ट एक्टर (मूवी) का पुरस्कार शामिल था।
Also Read: Balma Bada Nadan 2 निरहुआ और पुष्पा वर्मा स्टारर फिल्म”बलमा बड़ा नादान 2″ 19 सितंबर होगी रिलीज
Also Read: परम सुंदरी के सेट से अनदेखे पलों को साझा किया Janhvi Kapoor ने
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

