गुरदासपुर। 1400 villages affected by floods in Punjab पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। वहां के जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसने 1,400 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है और वहां लाखों लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे भी आ रहे हैं। अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में पूरी पंजाबी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है।
राज्य भर में बचाव अभियान जारी 1400 villages affected by floods in Punjab

1400 villages affected by floods in Punjab राज्य भर में बचाव अभियान जारी है। बाढ़ ने पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और मोहाली जिलों में काफी नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश के बीच रावी, व्यास और सतलुज जैसी नदियों के ऊपर बने बांधों से पानी छोड़े जाने के साथ-साथ नालों के उफान के कारण बाढ़ आई है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
गुरदासपुर के अंदर बाढ़ ने काफी तबाही मचाई 1400 villages affected by floods in Punjab

1400 villages affected by floods in Punjab जिले गुरदासपुर के अंदर बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। बाढ़ पीड़ितों की हर कोई अपने-अपने तरीके से मदद कर रहा है। इसी बीच रविवार को अभिनेता बिन्नू ढिल्लों गुरदासपुर के गांव चिट्टी में पहुंचे। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री दी। अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “इस मुश्किल घड़ी में हर किसी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। पंजाब जिस संकट से जूझ रहा है उसमें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, एनजीओ, सरकार और सभी लोग मदद के लिए आगे आए हैं। उनका दिल से धन्यवाद, यही असली पंजाब है जो मुसीबत की घड़ी में साथ खड़ा रहता है।”
बाढ़ जाने के बाद बहुत सारी बीमारियां आएंगी 1400 villages affected by floods in Punjab
1400 villages affected by floods in Punjab उन्होंने आगे कहा, “मेरा भाई जो कनाडा में है, उसने मुझे बताया कि बाढ़ जाने के बाद बहुत सारी बीमारियां आएंगी, तब हमें और लोगों का ख्याल रखना होगा। इसलिए हम बाद में भी आएंगे। यह मायने नहीं रखता कि आप कितना सामान ला रहे हैं, मायने रखता है कि आपकी सोच क्या है। पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। भगवान हमारे साथ है, सब जगह से राहत सामग्री आ रही है, हम जल्द ही फिर से उठ खड़े होंगे।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

