Sanctions could Cause a Setback for Moscow: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेंसेंट (Scott Besant) का कहना है कि यदि वाशिंगटन और यूरोपीय संघ रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और अधिक ‘द्वितीयक प्रतिबंध’ लगाते हैं तो इससे रूसी अर्थव्यवस्था ‘पूरी तरह से चरमरा’ सकती है।
रूस पर और दबाव बनाने के संभावित उपाय
Scott Besant ने एनबीसी न्यूज को रविवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि US President Donald Trump और उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के साथ ‘सार्थक’ बातचीत की थी। इस दौरान अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर और दबाव बनाने के संभावित उपायों पर चर्चा हुई।
Related Posts
25 प्रतिशत का और शुल्क लगा Sanctions could Cause a Setback for Moscow
US President Donald Trump प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर पहले से लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त 25 प्रतिशत का और शुल्क लगा दिया है। इस प्रकार नई दिल्ली पर कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है, जो 27 अगस्त से प्रभावी हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ाने को तैयार है, ‘‘लेकिन इसके लिए हमें अपने यूरोपीय साझेदारों का समर्थन चाहिए।’’ Scott Besant ने कहा, “यह अब एक रेस बन गई है- एक तरफ यूक्रेनी सेना कितने समय तक टिक सकती है और दूसरी तरफ रूसी अर्थव्यवस्था कितने समय तक संभल सकती है।”
रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर द्वितीयक शुल्क Sanctions could Cause a Setback for Moscow
Scott Besant ने कहा, “अगर अमेरिका और ईयू मिलकर प्रतिबंधों को और सख्त करते हैं और रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर द्वितीयक शुल्क लगाते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी और इससे राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Vladimir Putin ) वार्ता के लिए मजबूर होंगे।” US President Donald Trump ने कहा कि उन्हें इस बात से “बहुत निराशा” हुई है कि भारत रूस से “इतनी बड़ी मात्रा में” तेल खरीद रहा है। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक सवाल के जवाब में US President Donald Trump ने कहा, “हमने भारत पर 50 प्रतिशत का बहुत बड़ा शुल्क लगाया है, यह बहुत अधिक शुल्क है। मेरी Prime Minister Narendra Modi से अच्छी बनती है, वह बेहतरीन हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे।”
नए सिरे से बेहतर करने को तैयार Sanctions could Cause a Setback for Moscow
US President Donald Trump से पूछा गया था कि क्या वह भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से बेहतर करने को तैयार हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंधों में बीते दो दशकों का सबसे खराब दौर देखा जा रहा है। US President Donald Trump प्रशासन के कई अधिकारियों ने कहा है कि भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद यूक्रेन में जारी युद्ध में रूस को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इन अधिकारियों में Scott Besant और वाणिज्य सलाहकार पीटर नवारो शामिल हैं। वहीं भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्कों को “अनुचित और अव्यवहारिक” बताया है। भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा जरूरतें राष्ट्रीय हित और बाजार की स्थितियों पर आधारित हैं।
Also Read: Param Sundari दसवें दिन ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में मामूली उछाल, जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन?
Also Read: Reem Shaikh in a black outfit ‘आज मेरा जन्मदिन है’, ब्लैकआउटफिट में रीम शेख ने शेयर की तस्वीरें
Also Read: बाढ पीडितों की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढाया हाथ
Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर

