Crawl Space: रात में आती थी अजीब आवाजें, क्रॉल स्पेस का नजारा देख सभी रहे गए हैरान

International Arms Smuggler Arrested
  • एक शख्स घर के नीचे घर आलीशान जिंदगी जी रहा था, सभी सुविधाएं थी मौजूद

Crawl Space: रात में आती थीं अजीब-अजीब आवाजें सुनकर कर लगता था डर, जब राज खुला तो खिसक गई पैरों तले जमीन। यह मामला अमेरिका के ओरेगन राज्य का है जहां एक शख्स महीनों से घर के नीचे बने क्रॉल स्पेस में चोरी-छुपे कुछ ऐसा कर रहा था। इस गुप्त घर में न सिर्फ लाइट और टीवी लगा था, बल्कि बाकायदा बेड तक सजाया गया था। घर के मालिक को इसकी भनक तब लगी जब बार-बार अजीब आवाजें सुनाई देने लगीं। पुलिस ने छापा मारा तो नजारा देखकर सब हैरान रह गए।

हैप्पी वैली नामक इलाके Crawl Space

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह अजीबो-गरीब वाकया पोर्टलैंड के पास हैप्पी वैली नामक इलाके कहा है। जहां एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि एक अनजान शख्स कार से उतरा और सीधा एक घर के पीछे चला गया। जब उस शख्स ने देखा तो पाया कि घर के नीचे बने क्रॉल स्पेस का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर से रोशनी आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा टूटा था और ताला बदला हुआ था। एक वेंट से बिजली की तार अंदर तक जाती दिखी। यह देख शक और गहरा गया।

टीवी, चार्जर, लाइट्स और बेड मौजूद Crawl Space

जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य एक अपार्टमेंट जैसा था। वहां टीवी, चार्जर, लाइट्स और बेड सबकुछ मौजूद था। पुलिस के मुताबिक 40 साल का बेनिआमिन बुकर नामक शख्स वहीं लंबे समय से रह रहा था। जांच में पता चला कि वह बिजली भी घर से चोरी कर रहा था। पुलिस की तलाशी में वहां से एक मेथ पाइप बरामद हुआ यानी शख्स न सिर्फ गैरकानूनी तरीके से रह रहा था, बल्कि नशे का सामान भी रखे था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर के नीचे घर बना कर रह रहा है Crawl Space

घर के मालिक ने कहा कि उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि कोई उनके घर के नीचे घर बना कर रह रहा है। अजीब आवाजों को उन्होंने मामूली समझा, लेकिन हकीकत कुछ और निकली। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग अब अपने-अपने घरों के क्रॉल स्पेस चेक कर रहे हैं।

Also Read: Param Sundari दसवें दिन ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में मामूली उछाल, जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन?

Also Read: Reem Shaikh in a black outfit ‘आज मेरा जन्मदिन है’, ब्लैकआउटफिट में रीम शेख ने शेयर की तस्वीरें

Also Read: बाढ पीडितों की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढाया हाथ

Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp