Rahul Gandhi Made New Claim: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में एक बार फिर से वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। आज की पीसी की दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के मुद्दे पर उन्हें आयोग के अंदर से मदद मिल रही है। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में Rahul Gandhi ने कहा हाइड्रोजन बम अभी बाद में आएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयु्क्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीईसी उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है।
चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू Rahul Gandhi Made New Claim
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Rahul Gandhi ने कहा कि हमें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि अब हमें चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी मिल रही है, और यह रुकने वाला नहीं है। Rahul Gandhi ने अपनी पीसी के दौरान कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को बचाना बंद करना चाहिए। आरोप लगाते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि महाराष्ट्र के राजुरा में 6815 टारगेट मतदाताओं के नाम जोड़े गए। अलंद में हमने हटाए गए मतदाता पकड़े, राजुरा में भी जोड़े गए, लेकिन मूल विचार वही है। यही व्यवस्था ऐसा कर रही है। यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी ऐसा कर रही है और हमारे पास इसके सबूत हैं।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
’10-15 साल से चल रहा ये सिलसिला’ Rahul Gandhi Made New Claim
Rahul Gandhi ने कहा कि चौंकाने वाली बात है कि यह सिलसिला पिछले 10 से 15 वर्षों से जारी है। यह एक व्यवस्था है, यह एक ढांचा है। लोकतंत्र का अपहरण हो गया है। Rahul Gandhi ने कहा कि लोकतंत्र को केवल भारत के लोग ही बचा सकते हैं। कोई और लोकतंत्र को नहीं बचा सकता। Rahul Gandhi यहाँ आकर कुछ कह सकते हैं और कह सकते हैं कि यह सच है, लेकिन भारत के लोग यह कर सकते हैं।
वोटर लिस्ट में धांधली और वोट चोरी Rahul Gandhi Made New Claim
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में Rahul Gandhi ने वोटर लिस्ट में धांधली और वोट चोरी से जुड़े मुद्दे को एक बार फिर उठाया। Rahul Gandhi ने कहा कि हम बिना पुख्ता सबूत के कुछ भी नहीं कह रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बिहार में Rahul Gandhi ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में इंडी गठबंधन के नेता शामिल हुए थे।
Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस
Follow us : Facebook
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

