Earthquake Off Coast of Kamchatka: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। रूस की स्टेट जियोफिजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी है।
भूकंप शाम 6:58 बजे आया Earthquake Off Coast of Kamchatka
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस एकेडमी ऑफ साइंसेज के जियोफिजिकल सर्वे की कामचटका शाखा ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्षेत्रीय राजधानी पेत्रोपावलोवस्क-कामचत्स्की से लगभग 149 किलोमीटर दूर था। यह भूकंप शाम 6:58 बजे आया और इसकी गहराई 39 किलोमीटर थी। प्रारंभिक रिपोर्टों में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Related Posts
सुनामी चेतावनी जारी Earthquake Off Coast of Kamchatka
कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर बताया कि प्रायद्वीप के पूर्वी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है और स्थानीय निवासियों को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भूकंप के तुरंत बाद अधिकारियों ने सामाजिक सुविधाओं और आवासीय भवनों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
1.5 मीटर तक ऊंची लहरें Earthquake Off Coast of Kamchatka
एक अपडेटेड पोस्ट में सोलोदोव ने कहा कि हाइड्रोमेट्रोलॉजिकल अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 1.5 मीटर तक ऊंची लहरें आ सकती हैं, जबकि घनी आबादी वाले पेत्रोपावलोवस्क क्षेत्र में लहरों की ऊंचाई 0.1 मीटर से कम रहने का अनुमान है। स्थानीय जियोफिजिकल सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक दर्ज किए गए, जिनमें से कम से कम 10 झटकों की तीव्रता 5 या उससे अधिक थी। दूरस्थ कामचटका क्षेत्र पिछले दो महीनों में कई शक्तिशाली भूकंप का शिकार हो चुका है, जिनमें 8.8 तीव्रता का एक भूकंप और 7.4 तीव्रता के दो भूकंप शामिल हैं।
Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस
Follow us : Facebook

