Corruption Protests in the Philippines: नेपाल के बाद अब फिलीपींस के हजारों युवाओं ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं से जुड़े घोटाले को लेकर राजधानी मनीला (Manila) में रविवार को सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें 95 पुलिसकर्मी घायल हुये हैं। इस दौरान 216 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विरोध प्रदर्शन काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा Corruption Protests in the Philippines
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को विरोध प्रदर्शन काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जल्द हिंसा भड़क उठी और प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ अयाला ब्रिज, मेंडिओला और क्लारो एम. रेक्टो एवेन्यू सहित प्रमुख क्षेत्रों में झड़पें हो गयीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
मनीला में आयोजित भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों Corruption Protests in the Philippines
फिलीपीनी न्यूज चैनल एबीएस-सीबीएन (एएनसी) के अनुसार गृह विभाग ने सोमवार को बताया कि 21 सितंबर को Manila में आयोजित भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों में 95 पुलिस कर्मी घायल हो गये और 216 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने एएनसी को बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में 127 युवा और 89 नाबालिग शामिल हैं। Manila शहर के मेयर इस्को मोरेना ने बताया कि इनमें एक 12 साल का किशोर भी है।
हथियारों से पुलिस पर हमला किया Corruption Protests in the Philippines
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों, बोतलों और अत्याधुनिक हथियारों से पुलिस पर हमला किया जिसमें 95 जवान घायल हो गये। राजधानी क्षेत्र पुलिस कार्यालय (एनसीआरपीओ) के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल एंथनी एबेरिन ने बताया कि हिरासत में लिये गए लोगों के साथ पूछताछ पर पता चला है कि कई युवा कथित तौर पर अन्य देशों की घटनाओं से प्रेरित थे और एक लोकप्रिय रैपर से भी प्रभावित थे।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

