मुंबई: Kantara दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार ऋषभ शेट्टी का कहना है कि उन्हें फिल्म कातांरा ने काफी प्यार और मान-सम्मान सबकुछ दिया है। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘कांतारा चैप्टर 1’ दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म के मुख्य कलाकार और निर्देशक ऋषभ शेट्टी प्रमोशन को मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी थीं, जो फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं, और फिल्म की महिला लीड, रुक्मिणी बसंत। इस इवेंट में निर्माता चालुवे गौड़ा, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थादानी की भी मौजूदगी रही।
Kantara इस दौरान ऋषभ ने फिल्म के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।ऋषभ शेट्टी ने कहा कि आज यह साबित हो गया कि एक फिल्म क्या कर सकती है।फिल्म कांतारा करके वह आज कहां से कहां पहुंच गए हैं। फिल्म कांतारा ने मुझे प्यार और मान-सम्मान सबकुछ दिया है। इसके आगे अब मैं क्या कहता हूं। मैंने तो इन सब के बारे में सोचा भी नहीं था. जिस सिनेमा को हम भगवान की तरह पूजते हैं, उसी सिनेमा ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
Kantara ऋषभ शेट्टी ने बताया कि उनके लिये मुंबई स्पेशल है।ऋषभ ने बताया कि उन्होंने मुंबई में ऑफिस बॉय से लेकर ड्राइवर तक का काम किया था। कई मायनों में मुंबई उनके लिए स्पेशल है। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि साल 2008 में वह मुंबई आए थे। यहां अंधेरी वेस्ट में एक प्रोडक्शन हाउस था, जिसमें वह ऑफिस बॉय का काम किया करते थे। इसके अलावा, वह एक निर्माता के ड्राइवर भी थे।उस समय कभी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंच पाउंगा।
होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1, 02 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

