मुंबई: Filmfare Awards बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान, फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल के साथ अहमदाबाद में 70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स की मेज़बानी करेंगे। शाहरुख़ ख़ान, करण जौहर और मनीष पॉल की शानदार तिकड़ी हंसी, यादों और अविस्मरणीय पलों से भरी एक ऐसी शाम का वादा करती है, जिसमें साल 2024 की बेहतरीन सिनेमाई उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा और फ़िल्मफ़ेयर की सात दशकों की विरासत को सलाम किया जाएगा।
शाहरुख़ ख़ान ने कहा, “जब मैंने पहली बार ब्लैक लेडी को हाथ में थामा था, तब से लेकर अपने सहयोगियों और प्रशंसकों के साथ साझा की गई तमाम यादों तक ,यह सफ़र प्यार, सिनेमा और जादू से भरा रहा है। 70वें वर्ष में बतौर सह-मेज़बान लौटना मेरे लिए बेहद खास है, और मैं वादा करता हूँ कि यह रात हंसी, यादों और सिनेमा के उस जश्न से भरी होगी जिसे हम सभी दिल से चाहते हैं।”
करण जौहर ने कहा,“फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड नहीं, विरासत Filmfare Awards
करण जौहर ने कहा,“फ़िल्मफ़ेयर सिर्फ़ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि वह विरासत है जिसने भारतीय सिनेमा की कहानी को गढ़ा है और जो पीढ़ियों तक ज़िंदा रही है। साल 2000 से अब तक मैंने लगभग हर फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स में शिरकत की है और कई बार इसकी मेज़बानी भी की है। जैसे ही हम 70 सुनहरे सालों का जश्न मनाने जा रहे हैं, मुझे बेहद खुशी है कि मैं इस यादगार रात का हिस्सा बन रहा हूँ।” मनीष पॉल ने कहा, “फ़िल्मफ़ेयर सिर्फ़ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो हर सिनेमा-प्रेमी की यात्रा का हिस्सा रहा है। सालों से मुझे फ़िल्मफ़ेयर का हिस्सा बनने और इसकी मेज़बानी करने का सौभाग्य मिला है, और हर बार यह अनुभव बेहद खास रहा है। जैसे ही हम 70 सुनहरे सालों का जश्न मनाने जा रहे हैं, शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर के साथ इस प्रतिष्ठित रात की सह-मेज़बानी करना मेरे लिए बेहद रोमांचक है — यह निश्चित रूप से अब तक के सबसे यादगार समारोहों में से एक होगा।” 70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स का आयोजन 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के ईकेए एरीना, कांकरीया लेक में होगा।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

