Mamata Allegations Were Dismissed: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल (C R Patil) ने दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा करने के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा ‘‘एकतरफा और जानबूझकर’’ पानी छोड़े जाने के राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जो दावा किया गया है, वास्तव में उससे आधे से भी कम पानी छोड़ा गया है।
27,500 क्यूसेक सहित कुल 70,000 क्यूसेक पानी छोड़ा Mamata Allegations Were Dismissed
C R Patil ने दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (डीवीआरआरसी) से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि मैथन जलाशय से 42,500 क्यूसेक और पंचेत जलाशय से 27,500 क्यूसेक सहित कुल 70,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने कहा, ‘‘यह 1,50,000 क्यूसेक नहीं है जैसा कि पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है।’’
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा Mamata Allegations Were Dismissed
बनर्जी ने आरोप लगाया था कि डीवीसी ने ‘‘त्योहारों के दौरान हमारे पश्चिम बंगाल में बाढ़ लाने के लिए’’ 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा है और उन्होंने इसे त्योहारों के मौसम में लाखों लोगों को परेशान करने की ‘‘जानबूझकर की गई साजिश’’ बताया था। उन्होंने पानी छोड़े जाने को ‘‘शर्मनाक, असहनीय और अस्वीकार्य’’ बताते हुए विरोध दर्ज कराया था। C R Patil ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि डीवीआरआरसी जलाशय संचालन के लिए ‘दामोदर घाटी जलाशय विनियमन नियमावली’ के तहत एक ‘‘व्यवस्थित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण’’ का पालन करता है।
हरिनखोला में जल स्तर चेतावनी सीमा से नीचे Mamata Allegations Were Dismissed
C R Patil ने कहा कि पानी छोड़ने से पहले समिति ने राज्य के सिंचाई और जलमार्ग निदेशालय से विचार मांगे थे, लेकिन उनसे ‘‘कोई टिप्पणी या जानकारी प्राप्त नहीं हुई।’’ मंत्री ने यह भी कहा कि निचले दामोदर क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है तथा हुगली जिले के हरिनखोला में जल स्तर चेतावनी सीमा से नीचे बना हुआ है।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

