नई दिल्ली। Delhi Green Crackers दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्लीवासियों की भावनाओं और दीपावली को लेकर लोगों के असीम प्रेम और आस्था का सम्मान करते हुए दिल्ली सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय से निवेदन करेगी कि दीपावली पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार हमारी सरकार का मानना है कि जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण, दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है।
परंपरा और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन के लिए प्रतिबद्ध है दिल्ली सरकार Delhi Green Crackers
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली को लेकर दिल्लीवालों में अलग ही उत्साह, उमंग और उल्लास नजर आता है। यह पर्व न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि दिल्ली की आर्थिक और सांस्कृतिक धड़कन का प्रतीक भी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस पर्व को शानदार और वैभवपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली वाले आतिशबाजी का खूब उपयोग करते रहे थे, लेकिन प्रदूषण व विभिन्न कारणों से इसे रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार हमारी सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय से यह निवेदन करने जा रही है कि दीपावली पर्व पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय को आश्वस्त किया जाएगा कि दिल्ली सरकार न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों और मानकों का पूर्ण पालन करेगी।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी ग्रीन पटाखे केवल अधिकृत संस्थाओं द्वारा निर्मित हों तथा सक्षम व संबंधित विभागों द्वारा प्रमाणित किए गए हों। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि दिल्लीवासी स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण में जगमगाती दीपावली को खुशियों व उमंगों से मनाएं। मुख्यमंत्री के अनुसार दीपावली भारतीय सांस्कृति का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है, जो जनता की भावनाओं में गहराई से रचा-बसा है।
उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से वांछित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। रोक के उपायों के बावजूद उल्लंघन जारी रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि बेहद प्रदूषित पटाखे प्रयोग में लाए जाते हैं और दिल्ली का प्रदूषण बेहद गंभीर हो गया। इसलिए हमारी सरकार चाहती है कि दिल्ली में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि दिल्ली सरकार पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराती है और केंद्र सरकार तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन देती है, ताकि इस संबंध में जारी किसी भी निर्देश को लागू किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दीपावली भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र और उल्लासपूर्ण पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह पर्व न केवल हमारे धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, परिवारिक सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है। दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाएं इस पर्व से गहराई से जुड़ी हैं। हमारी सरकार इन भावनाओं का सम्मान करती है और मानती है कि परंपराओं और पर्यावरण दोनों का संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। हमारा मानना है कि ग्रीन पटाखों की अनुमति से परंपरा, भावनाओं और छोटे व्यापारियों की उम्मीदों को नया संबल मिलेगा। दिल्ली की अर्थव्यवस्था और संस्कृति एकसाथ फले-फूलेगी और दिल्ली वाले वही पुराने वैभव के साथ इस त्योहार का आनंद ले पाएंगे।
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

