Kabila Sentenced to Death: कांगो के पूर्व राष्ट्रपति कबीला को सैन्य अदालत ने उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई

NH-152D Land Acquisition Case

Kabila Sentenced to Death: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ काबिला को एक सैन्य अदालत ने मंगलवार को अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें युद्ध अपराध, देशद्रोह और मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया।

एम23 विद्रोहियों को समर्थन Kabila Sentenced to Death

मामला पूर्वी कांगो में रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों को समर्थन देने से जुड़ा है। अदालत के अनुसार, काबिला पर हत्या, यौन हिंसा, यातना और विद्रोह भड़काने जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए। सुनवाई के दौरान न तो काबिला मौजूद थे और न ही उनका कोई वकील। अदालत ने उन्हें राज्य और पीड़ितों को लगभग 50 अरब डॉलर का मुआवजा अदा करने का भी आदेश दिया।

जनआंदोलन के दबाव में पद छोड़ा Kabila Sentenced to Death

काबिला ने 2001 से 2019 तक कांगो पर शासन किया और 2019 में जनआंदोलन के दबाव में पद छोड़ा। वे हाल के महीनों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका में रहे हैं, हालांकि मई में वे पूर्वी कांगो के गोमा शहर में विद्रोहियों के बीच दिखाई दिए थे।

एम23 विद्रोहियों को प्रायोजित करने का आरोप Kabila Sentenced to Death

वर्तमान राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेदी ने उन पर एम23 विद्रोहियों को प्रायोजित करने का आरोप लगाया था। एम23 इस समय नॉर्थ और साउथ किवु प्रांतों के बड़े हिस्से पर कब्जा किए हुए हैं। इस संघर्ष में हजारों लोग मारे गए और लाखों विस्थापित हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला देश में और अधिक राजनीतिक अस्थिरता और विभाजन को जन्म दे सकता है।

Also Read:दूसरी बार मां बनेंगी Sonam Kapoor

Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा

Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल

Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Read Also: Avika Gaur ने पोस्ट की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, Mehandi में नाम ढूंढते नजर आए पति मिलिंद

Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने

Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल

Also Read: Yami Gautam ‘पहाड़ों में सुबह की धूप, हाथ में चाय और दिल में आभार’, यामी गौतम की इंस्टा पोस्ट ने छूआ फैंस का दिल

Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp